Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने परिवार के साथ ऐसे मनाया गणपति उत्सव, बेटी राहा ने बनाया बप्पा का स्केच

Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने परिवार के साथ ऐसे मनाया गणपति उत्सव, बेटी राहा ने बनाया बप्पा का स्केच

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार अपने नए घर में गणपति सेलिब्रेशन किया है. इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इन फोटो में राहा की एक तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है.

गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही बॉलीवुड सितारे भी बप्पा की भक्ति में रंगे नजर आते हैं. इस खास मौके पर कई सेलेब्स अपने परिवार के साथ गणपति पूजा करते हैं और सोशल मीडिया पर इसकी झलक फैंस के साथ शेयर करते हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अपने नए आशियाने में इस साल गणपति पूजा की. इस दौरान उनका पूरा परिवार साथ नजर आया है. आलिया भट्ट ने भी अपने गणपति उत्सव की कुछ प्यारी तस्वीरें और झलकियां शेयर की हैं. इस पोस्ट में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ त्योहार का जश्न मनाती नजर आ रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बेटी राहा की क्यूट क्रिएटिविटी ने खींचा हैं.

आलिया की पोस्ट सामने आते ही फैंस की नजरें राहा पर टिक गई हैं. दरअसल, नन्ही राहा ने अपने हाथों से बप्पा का एक प्यारा सा स्केच बनाया, जिसकी झलक आलिया ने सोशल मीडिया पर दिखाई है. परिवार के साथ त्योहार मनाने से लेकर राहा की इस मासूम कोशिश तक, आलिया की तस्वीरों में गणपति सेलिब्रेशन की खूबसूरत और घरेलू झलक देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone: दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

आलिया भट्ट ने शेयर की गणपति सेलिब्रेशन की झलकियां

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें उनके मायके से लेकर ससुराल वाले साथ नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में आलिया अपनी बहन शाहिन भट्ट के साथ पोज दे रही हैं. वहीं, एक फोटो में वो पति रणबीर और सास मां नीतू सिंह के साथ बप्पा की आरती करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी नजर आईं. इन सभी तस्वीरों ने सबसे प्यारी तस्वीर आलिया-रणबीर की लाडली राहा की लगी. राहा ने बप्पा का स्केच बनाया है. इस दौरान उनका चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है. लेकिन राहा ने येलो कलर का घाघरा चोली पहना है और बप्पा का स्केच बनाने में बिजी नजर आ रही हैं. तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘गणपती बाप्पा मोरया’.

View this post on Instagram

A post shared by αlia bhatt