18 साल पहले Aamir Khan की इस फिल्म से Girija Oak ने किया था बॉलीवुड डेब्यू, साबित हुई थी बड़ी ब्लॉकबस्टर

18 साल पहले Aamir Khan की इस फिल्म से Girija Oak ने किया था बॉलीवुड डेब्यू, साबित हुई थी बड़ी ब्लॉकबस्टर

Girija Oak Debit Movie: पिछले कुछ समय से गिरिजा ओक सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं. गिरिजा ने टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में काम किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म है जिससे एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू किया था.

सोशल मीडिया के जमाने में कब कौन पॉपुलर हो जाए पता नहीं चलता है. ऐसा ही एक्ट्रेस गिरिजा ओक के साथ भी देखने को मिला है. एक इंटरव्यू के बाद उनके वायरल वीडियोज शेयर किए जा रहे हैं जो वायरल भी हो रहे हैं.

गिरिजा ओक की पहली फिल्म की बात करें तो पहली दफा वे मराठी फिल्म मनिनी में नजर आई थीं. ये फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2007 में बॉलीवुड फिल्म तारे जमीन पर से अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म में वे जबीन के रोल में दिखाई दी थीं.

इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे और ईशान के रोल में दर्शील सफारी नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन आमिर खान ने किया था और इसे अमोल गुप्ते ने लिखा था. इसका बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 करोड़ था और फिल्म ने 98 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

इसके बाद गिरिजा ओक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनीं. वे अपने करियर में मराठी, कन्नड़, इंग्लिश और हिंदी फिल्मों में काम किया. वे हाउसफुल, शोर इन द सिटी, द वैक्सीन वॉर और कला जैसी फिल्मों में नजर आईं.