Tripti Dimri: ऑरेंज सूट में बिजली गिराती दिखीं ‘भाभी 2’, तृप्ति के लुक पर फैंस हार गए दिल
Tripti Dimri New Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म ओ रोमियो को लेकर चर्चा में हैं. तृप्ति के फैंस बेसब्री से उनको स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने बीते कुछ सालों में इंडस्ट्र्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है. तृप्ति ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि अपनी एक्टिंग से भी लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है.
हाल ही में तृप्ति नेटफ्लिक्स के साल 2026 ने स्लेट लॉन्च इवेंट का भी हिस्सा बनीं थीं. वो माधुरी दीक्षित और धारना के साथ 'मां-बहन' में नजर आएंगी.
इसी बीच तृप्ति ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में तृप्ति ऑरेंज स्लीवलेस अनारकली सूट में नजर आ रही हैं.
तृप्ति इस गेटअप में अलग-अलग तरह से पोज करती नजर आईं. ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. फैंस जमकर उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं.
तृप्ति इस साल साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट का भी हिस्सा होगीं, जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.



