Dharmendra Death Reaction: धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर-करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर दिया ट्रिब्यूट
Dharmendra Death Reaction: सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन से हर तरफ मातम छा गया है. फैंस धर्मेंद्र का अंतिम दर्शन ना कर पाने की वजह से मायूस नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के स्टार्स भी इस मौके पर एक्टर को सोशल मीडिया के जरिए ट्रिब्यूट दे रहे हैं.
Superstar Dharmendra Death Tribute: बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था और जुहू स्थित निवास पर उनका इलाज चल रहा था. लेकिन 24 नवंबर 2025 को सोमवार के दिन एक्टर ने अंतिम सांस ली. एक्टर के निधन से हर तरफ मायूसी छा गई है. फैंस तो एक्टर के निधन से दुखी है हीं साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस मौके पर सदमें में है. जहां एक तरफ कई सारे कलाकार खबर सुनकर विले पार्ले पहुंचे तो वहीं दूसरी तरफ कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड के हीमैन को श्रद्धांजलि दी.
एक्टर धर्मेंद्र के निधन को लेकर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था और परिवार इस बारे में कुछ भी क्लियर नहीं बता रहा था. लेकिन सोमवार के दिन घर में एंबुलेंस पहुंचते ही धर्मेंद्र को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. अब एक्टर के निधन के बाद एक-एक कर बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं. करण जौहर से लेकर करीना कपूर तक ने इसपर रिएक्ट किया है.

धर्मेंद्र के निधन पर किसने क्या कहा?
धर्मेंद्र के निधन पर सबसे पहला पोस्ट बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर का आया. इस मौके पर उन्होंने धर्मेंद्र की फोटो शेयर करते हुए लिखा- एक युग का अंत हो गया है. एक महान मेगा स्टार, मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक हीरो के तौर पर उन्होंने अवतार लिया. वे काफी हैंडसम थे और उनकी स्क्रीन प्रजेंस किसी जादू की तरह थी. वे हमेशा ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के लेजेंडरी एक्टर माने जाएंगे.
इसके अलावा धर्मेंद्र के निधन पर करीना कपूर ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने दादा राज कपूर के साथ धर्मेंद्र की कुछ रेयर फोटोज शेयर की और हीमैन को याद किया. इसके अलावा एक्टर अजय देवगन ने धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा- धरम जी के निधन की खबर से मेरा दिल टूट गया है. उनकी मौजूदगी ने दुनियाभर को प्रेरित किया. इंडस्ट्री ने एक लेजेंड को खो दिया है और हमने एक ऐसे कलाकार को जिसने सिनेमा को नई आकृति दी.
Growing up, Dharmendra ji was the hero every boy wanted to beour industrys original He-Man. Thank you for inspiring generations. Youll live on through your films and the love you spread. Om Shanti



