Holi Song: शाहरुख, सलमान और आमिर खान… सभी ने उड़ाए रंग, इनके होली सॉन्ग के आगे सबके गाने लगेंगे फीके
होली आ गई है और बॉलीवुड के गानों के बिना होली का कोई मजा ही नहीं होता. आज भी कई ऐसे गाने हैं, जो होली पर न बजें तो त्योहार, त्योहार नहीं लगता. लेकिन जहां एक ओर कई नए पुराने होली के गाने हैं, वहीं बॉलीवुड के तीनों खानों के फिल्मों के होली सॉन्ग्स सब से ज्यादा खास हैं. आइए जानते हैं इन गानों के बारे में.
रंगों का त्योहार होली आ गया है और बिना संगीत के होली का मजा तो है ही नहीं. संगीत में भी जबतक गुजिया और रंगों के साथ बॉलीवुड होली सॉन्ग्स का तड़का न लगे, लगता ही नहीं कि त्योहार मनाया है.
वैसे तो कई सितारों की फिल्मों के होली सॉन्ग्स फेमस हैं, लेकिन बॉलीवुड के तीन सबसे बड़े सितारों के गाने यानी तीनों खान्स के गाने होली को एक नया फ्लेवर दे देते हैं.
आइए आज शाहरुख, सलमान और आमिर खान की फिल्मों के होली सॉन्ग्स के बारे में जानते हैं. सबसे पहले बात करते हैं किंग खान शाहरुख खान की.
शाहरुख ने अपने करियर में एक से एक फिल्मों में काम किया है और उनके हिस्से दो फिल्मों में तड़कते-भड़कते होली गीत आए हैं.
वहीं फिल्म मोहब्बतें का गाना 'सोनी-सोनी' एक बेहतरीन होली सॉन्ग होने के अलावा एक मजेदार डांस नंबर भी है.
बात करें आमिर खान की तो आमिर के हिस्से एक होली सॉन्ग आया है. उनकी फिल्म मंगल पांडे का गाना 'देखो आई होली रंग लाई होली' आज भी काफी फेमस है.
अब बात करते हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की. सलमान ने अपने करियर में एक प्रोपर होली सॉन्ग शूट नहीं किया था, लेकिन साल 2025 में आई फिल्म सिकंदर में उनका गाना बम-बम भोले भी पसंद किया जाता है.
वहीं रानी मुखर्जी और अरबाज खान के साथ आई सलमान की फिल्म हेलो ब्रदर का गाना चांदी की डाल पर होली सॉन्ग तो नहीं है, लेकिन होली के अवसर पर सुना खूब जाता है.



