विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2024 LIVE: हिमाचल में कांग्रेस ने दो सीटों पर मारी बाजी, तीन सीटों कांग्रेस संग भाजपा की टक्कर जारी

विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2024 LIVE: हिमाचल में कांग्रेस ने दो सीटों पर मारी बाजी, तीन सीटों कांग्रेस संग भाजपा की टक्कर जारी

देश में आज लोकसभा चुनावों के साथ-साथ 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के भी रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. इनमें हिमाचल की छह, बिहार की एक, गुजरात की पांच, झारखंड की एक, हरियाणा की एक, महाराष्ट्र की एक, यूपी की चार, बंगाल की दो, तेलंगाना की एक, त्रिपुरा, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु की एक-एक सीट शामिल हैं.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 04 Jun 2024 03:55 PM (IST)

    कांग्रेस ने जीता शोरापुर सीट का रण, भाजपा को 18000 वोटों से दी शिकस्त

    कर्नाटक उपचुनाव में शोरापुर सीट से राजा वेणुगोपाल नाइक ने जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा के नरसिम्हा नाइक को 18320 वोटों से करारी शिकस्त दी है.

  • 04 Jun 2024 03:46 PM (IST)

    हिमाचल में कांग्रेस ने दो सीटों पर मारी बाजी, तीन सीटों कांग्रेस संग भाजपा की टक्कर जारी

    कांग्रेस के कैप्टन रंजीत सिंह सुजानपुर सीट से जीत गए हैं. उन्होंने बीजेपी के राजिंदर राणा को खिलाफ 2440 वोटों से हरा दिया है. इसके अलावा लाहौल-स्पीति में अनुराधा राणा 1 हजार 960 वोटों से जीत हासिल की है.

  • 04 Jun 2024 03:28 PM (IST)

    हिमाचल में कांग्रेस को बढ़त, सुक्खू के हाथ में रहेगी सत्ता की चाबी तय

    हिमाचल का ये उपचुनाव सुक्खू सरकार के लिए खुशियों की सौगत लेकर आई है. इस चुनाव में ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी तीन सीटों पर आराम से जीत तय कर लेगी. हालांकि, अभी बेल्ट पेपर की गिनती शेष है. लेकिन उनका मार्जन नहीं ज्यादा है.

  • 04 Jun 2024 02:53 PM (IST)

    महाराष्ट्र के नासिक में IAF का सुखोई जेट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

    महाराष्ट्र के नासिक में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 जेट क्रैश हो गया है. दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे.

  • 04 Jun 2024 02:35 PM (IST)

    पोरबंदर सीट पर BJP की जीत, झारखंड में भाजपा से हुई पीछे

    गुजरात के पोरबंदर सीट पर रमेशभाई लवजीभाई धाडुक ने 116808 वोटों से जीत दर्ज की है, वहीं झारखंड में हमेंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा से 1148 वोटों से आगे चल रही हैं.

  • 04 Jun 2024 02:14 PM (IST)

    बीजेपी को त्रिपुरा में बढ़त, कांग्रेस तेलंगाना में आगे

    त्रिपुरा की विधानसभा रामनगर सीट पर बीजेपी के दीपक मजूमदार सुबह से बढ़त बना रखी है और अपने विरोधियों को पीछे छोड़ रखा है. वहीं तेलंगाना के सिकंदराबाद कैंट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार श्रीगणेश 9725 वोटों से आगे चल रहे हैं.

  • 04 Jun 2024 02:10 PM (IST)

    गुजरात विधानसभा उपचुनाव अपडेट

    गुजरात के विजापुर से सी.जे. चावड़ा आगे

    गुजरात के पोरबंदर से अर्जुन देवभाई मोढवाडिया आगे

    गुजरात के माणावदर से अरविंदभाई जिनाभाई लदानी आगे

    गुजरात के खंभात से चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल आगे

    गुजरात के वाघोडिया के धर्मेंद्रसिंह वाघेला (बापू) आगे

  • 04 Jun 2024 01:13 PM (IST)

    हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने बदला गेम, 4-2 से हुई आगे

    हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में अब कांग्रेस आगे हो गई है. भाजपा दो और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है.

  • 04 Jun 2024 12:49 PM (IST)

    गुजरात उपचुनाव में BJP करने जा रही है क्लीन स्वीप, पांचों सीटों पर जबरदस्त बढ़त

    बीजेपी गुजरात में हुए उपचुनाव में क्लीन स्वीप करने की तैयारी में है. यहां भाजपा सभी पांच सीटों पर आगे चल रही है. विशेषज्ञों की माने तो दोपहर तक पांचों सीट पर नतीजे सामने आ सकते हैं.

  • 04 Jun 2024 12:13 PM (IST)

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव अपडेट

    बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के इंद्र दत्त लखनपाल 3 हजार 445 वोट से आगे

    धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के सुधीर शर्मा 1 हज़ार 576 वोट से आगे

    गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 5 हजार 341 वोट से आगे

    कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विवेक 1 हज़ार 347 वोट से आगे

    लाहौल-स्पीति में निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकंडा 118 वोट से आगे

    सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रणजीत सिंह राणा 1 हज़ार 131 वोट से आगे

  • 04 Jun 2024 10:05 AM (IST)

    रुझानों में भाजपा मार रही है बाजी, क्या कांग्रेस मार पाएगी बाजी

    12 राज्यों में हो रहे 25 सीटों के रूझानों में भाजपा बाजी मारती नजर आ रही है. हरियाणा, गुजरात, हिमाचल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में भाजपा आगे नजर आ रही है.

  • 04 Jun 2024 09:24 AM (IST)

    रूझानों में कुटलेहड़ से भाजपा, गगरेट से आगे चल रही है कांग्रेस

    हिमाचल प्रदेश के गगरेट उपचुनाव में कांग्रेस के राकेश कालिया आगे चल रहे हैं, तो वहीं ऊना के कुटलैहड़ से भाजपा के देवेंद्र भुट्टो आगे चल रहे हैं और यहां कांग्रेस के विवेक पीछे हैं.

  • 04 Jun 2024 08:30 AM (IST)

    UP की 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

    उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के साथ आज यूपी में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव वोटों की गिनती जारी है. काउंटिंग इसके अलावा नेताओं का लगा जमावड़ा इन सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. थोड़ी देर में पहला रुझान सामने आएगा.

  • 04 Jun 2024 07:57 AM (IST)

    करनाल में कौन मारेगा बाजी, नायब होंगे कामयाब या तरलोचन की खुलेगी किस्मत

    हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट पर 25 मई को उपचुनाव हुआ. इस हॉट सीट पर चुनाव आयोग के मुताबिक 57.90 प्रतिशत मतदान हुआ था. यहां से इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस के तरलोचन सिंह के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. इसके साथ ही यहां जन नायक जनता पार्टी से राजेंद्र चुनावी मैदान में है.

  • 04 Jun 2024 07:37 AM (IST)

    क्या सुक्खू सरकार के पास रहेगी सत्ता की चाबी या भाजपा मारेगी बाजी

    हिमाचल की 6 सीटों के उपचुनाव सीटें सीधे तौर पर सीएम सुक्खू के राजनीतिक भविष्य पर काफी असर डाल सकती हैं. वहीं दूसरी तरफ भाजपा के पास मौका होगा खोई हुई जमीन को फिर से हासिल करने का है

  • 04 Jun 2024 07:11 AM (IST)

    गांडेय विधानसभा में कल्पना सोरेन और दिलीप वर्मा के बीच दिखेगी कड़ी टक्कर

    झारखंड में लोकसभा सीटों के साथ आज गांडेय विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम भी आएगा. इस सीट का महत्व इस बार काफी ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि इस बार यहां से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रहीं हैं. कल्पना के खिलाफ इस सीट पर भाजपा ने दिलीप वर्मा को मैदान में उतारा था.

  • 04 Jun 2024 06:43 AM (IST)

    26 विधानसभाओं के रूझान थोड़ी ही देर में...

    निर्वाचन आयोग की ओर से भी मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आज लोकसभा चुनाव के परिणामों के साथ विधानसभा उपचुनावों के नतीजों का भी दिन है. थोड़ी ही देर में 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों के रूझान आने शुरू हो जाएंगे.

  • 04 Jun 2024 05:53 AM (IST)

    हिमाचल की जिन 6 विधानसभा सीटों पर कितनी दर्ज हुई वोटिंग?

    हिमाचल की जिन छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए, उनमें धर्मशाला में 71.2 प्रतिशत, लाहौल एवं स्पीति में 75.09 प्रतिशत, सुजानपुर में 73.76 प्रतिशत, बड़सर में 71.69 प्रतिशत, गगरेट में 75.14 प्रतिशत और कुटलैहड़ में 76.89 प्रतिशत मतदान हुआ. कांग्रेस ने 1952, 1957, 1962, 1967, 1980, 1984 और 1996 में हुए लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की सभी सीट पर जीत हासिल की थी. ​​पार्टी ने 2004 में तीन, 1991 में दो और 1989 और 2009 में एक-एक सीट जीती, जबकि 1977, 1999, 2014 और 2019 में उसे सभी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था.

देश में आज लोकसभा चुनावों के साथ-साथ 12 राज्यों की 25 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के भी रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं. इनमें हिमाचल की छह, बिहार की एक, गुजरात की पांच, झारखंड की एक, हरियाणा की एक, यूपी की चार, बंगाल की दो, तेलंगाना की एक, त्रिपुरा, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु की एक-एक सीट शामिल हैं. हिमाचल की जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, उनमें धर्मशाला, लाहौल और स्पीति, सुजानपुर, बरसर, गगरेट और कुटलेहर शामिल हैं. इन सभी सीटों पर लोकसभा के सातवें व आखिरी चरण में एक जून को मतदान हुआ था. वहीं, गुजरात की पांचों सीटों पर उपचुनाव के लिए सात मई को वोटिंग हुई थी. हरियाणा की करनाल सीट पर 25 मई को मतदान हुआ था. यूपी की चार सीटों पर अलग-अलग तारीखों पर उपचुनाव हुए थे. 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों से जुड़े हर अपडेट्स के लिए टीवी9 भारतवर्ष के साथ बने रहिए...

Published On - Jun 04,2024 5:52 AM