AUS vs SA: नए नियम से बचने के बाद कैमरन ग्रीन 47 गेंदों में ठोका शतक, ऑस्ट्रेलिया की लिए बनाई दूसरी सबसे तेज सेंचुरी
AUS vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने 47 गेंदों में शतक ठोककर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
दो वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका के हाथों हार झेलने के बाद सीरीज गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम ने तीसरे मैच में अपनी इज्जत बचाने के लिए खतरनाक बल्लेबाजी की. टीम के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने इस मुकाबले में केवल 47 गेंदों में शतक ठोककर नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक ठोका है. हालांकि ग्रीन ये रिकॉर्ड नहीं रच पाते अगर इंटनेशनल क्रिकेट काउंसिल का एक नया नियम लागू नहीं हुआ होता तो. उस समय ग्रीन 84 रन पर खेल रहे थे, जब नए नियम के अनुसार उनको नॉटआउट कर दे दिया गया.
खबर अपडेट की जा रही है….



