Dhurandhar: मेकर्स को 3 हजार करोड़ कमाकर देने वाले रणवीर सिंह खुद कितने अमीर हैं?

Dhurandhar: मेकर्स को 3 हजार करोड़ कमाकर देने वाले रणवीर सिंह खुद कितने अमीर हैं?

Ranveer Singh Net Worth: 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक कोई दूसरी फ्रेंचाइजी नहीं कर पाई थी. दो पार्ट की इस फिल्म से 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह कितने अमीर हैं.

Ranveer Singh Net Worth: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई का सिलसिला 25 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं और लोगों के ऊपर उनका ऐसा जादू चला कि फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास ही रच दिया. पहले पार्ट के मुकाबले दूसरे पार्ट को और भी दबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. 25 दिनों में ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. वहीं दिसंबर 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने भी 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. यानी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का टोटल बिजनेस लगभग 3 हजार करोड़ रुपये हो चुका है.

ये तो है ‘धुरंधर‘ की कमाई की बात, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस फिल्म के सबसे बड़े हीरो यानी रणवीर सिंह कितने अमीर हैं. आज बात इसी की करते हैं और जानते हैं कि जिस हीरो को मेकर्स ने अपनी फिल्म में लेकर 3 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया, आखिर उस हीरो के पास कितनी दौलत है.

16 साल का करियर

रणवीर सिंह बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. उन्होंने बॉलीवुड में 16 साल का लंबा सफर तय किया है. साल 2010 में यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनी पिक्चर ‘बैंड बाजा बारात’ के जरिए डेब्यू किया था. उसके बाद से वो लगातार फिल्में करते आ रहे हैं. उनकी गिनती नए जमाने के टॉप एक्टर्स में होती है. अपने अब तक के करियर में वो 20 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में इतना लंबा सफर तय करके न सिर्फ नाम बल्कि दौलत भी खूब कमाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो तकरीबन 400 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

ये भी पढ़े-ं

वही ताजगी, वही कशिश, 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने गाया था अपना आखिरी गाना

गिनीज रिकॉर्ड, इंटरनेशनल कोलैब 10 की उम्र से शुरू हुआ सफर, दुनिया भर में छाई आवाज, आशा भोसले की खास बातें

‘जॉम्बी’ फिल्म कर रहे हैं रणवीर

ये तो थी उनकी नेटवर्थ की बात. अगर फिल्मी लाइफ की बात करें तो ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर ने एक और बड़ी फिल्म की तैयारी कर ली है. वो ‘प्रलय’ नाम की एक फिल्म कर रहे हैं, जो एक जॉम्बी पिक्चर है. जय मेहता इस पिक्चर का डायरेक्शन कर रहे हैं. ये भी एक बिग बजट फिल्म मानी जा रही है. ये फिल्म कब तक रिलीज होगी, इस बारे में तो फिलहाल जानकारी नहीं है, लेकिन ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट की सफलता के बाद रणवीर के फैंस इस फिल्म के लिए एक्साटइडे हैं.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More