Dhurandhar: बाप के बाद बेटा भी… अक्षय खन्ना ने यहां से कॉपी किया ये डांस, जिसे देखकर पूरा देश झूम रहा है!

Dhurandhar: बाप के बाद बेटा भी… अक्षय खन्ना ने यहां से कॉपी किया ये डांस, जिसे देखकर पूरा देश झूम रहा है!

Dhurandhar: 'धुरंधर' का धुआं बता रहा है कि थिएटर्स में खूब धूम मची हुई है. वीक डेज में जहां दूसरी फिल्में लगातार कमाई गिरने से परेशान हैं. तो इधर 'धुरंधर' का मंगलवार को बिजनेस बढ़ गया है. पर पूरी फिल्म में जिस विलेन ने हीरो से ज्यादा भौकाल काट रखा है, वो हैं- अक्षय खन्ना. उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है, जिसे देखने के बाद कई लोग फिल्म देखने भी पहुंचे. पर क्या आप जानते हैं ये डांस किसी अपने से ही कॉपी बताया जा रहा है. यहां देखें वीडियो

Akshaye Khanna Viral Dance In Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने माहौल सेट कर रखा है. यूं तो फिल्म पांच दिनों में ही भारत से 150 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. साथ ही मंगलवार को कारोबार कम नहीं हुआ, बल्कि बढ़ा ही है. लेकिन पूरी फिल्म में जिस एक एक्टर ने असली भौकाल काटा हुआ है, वो हैं- अक्षय खन्ना. रहमान डकैत बनकर ऐसी जबरदस्त एक्टिंग की, हर कोई उनका फैन बन गया है. एक्टर की भर-भरकर तारीफ की जा रही है. इसी बीच उनका वायरल डांस एक बार फिर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर रील वायरल हो रही हैं, कहा जा रहा है कि वो उन्होंने 36 साल पुराने डांस से कॉपी किया है.

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने जो डांस किया है, वो किसी ने कोरियोग्राफ नहीं किया है. वो खुद ही एक्टर ने शूट के मौके पर किया और अब सबके फेवरेट बन बैठे हैं. पर वो डांस स्टेप पिता विनोद खन्ना से ही उन्हें मिला है. 36 साल पहले जब पाकिस्तान के लाहौर में वो डांस विनोद खन्ना ने किया. उस वक्त उनके साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी शामिल थे. पर अब हूबहू वैसा ही स्टेप बेटे अक्षय खन्ना ने भी कर दिया है.

अक्षय खन्ना ने कहां से कॉपी किया डांस?

X पर लोग विनोद खन्ना का एक वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं. जिसमें वो भी एकदम ब्लैक कोट-पैंट में दिख रहे हैं और जैसे ही हाथ खोलकर स्टेप करते हैं. तो लोगों को रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का वायरल डांस याद आ गया. जिसकी जमकर तारीफ भी की जा रही है. कहा जा रहा है कि पिता विनोद खन्ना वाले स्टेप को ही उन्होंने किया है और फुल पिता की तरह एन्जॉय करते दिखे.