Birthday Special: हिंदू मां-क्रिश्चियन पिता, फिर भी ये बॉलीवुड हसीना लगाती है मुस्लिम सरनेम, खूबसूरती के कायल हैं लोग
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा 9 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरी हैं. हालांकि, लोगों के मन में हमेशा से उनके मुस्लिम सरनेम को लेकर सवाल रहा है, क्योंकि उनकी मां हिंदू और पिता क्रिश्चियन थे.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्में तो बहुत सी बनती हैं, लेकिन कमाल ये है कि इंडस्ट्री के अंदर ही कई सारी ऐसी कहानियां हैं, जो फिल्मों से कम नहीं है. ऐसी ही एक कहानी एक्ट्रेस दीया मिर्जा की भी है.
हालांकि, करियर तो एक्ट्रेस का अच्छा रहा है, लेकिन दीया अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी चर्चा में रही हैं. सबसे पहला मुद्दा तो एक्ट्रेस के सरनेम को लेकर उठा, जो कि मुस्लिम सरनेम है.
दरअसल, दीया मिर्जा की मां हिंदू और पिता क्रिश्चियन थे, लेकिन एक्ट्रेस के मुस्लिम सरनेम ने हमेशा लोगों को कंफ्यूज किया है. आइए आज उनकी पर्सनल लाइफ के इस सवाल के जवाब से भी पर्दा उठाते हैं.
असल बात ये है कि दीया मिर्जा की मां और उनके पिता एक्ट्रेस के छोटे होने पर ही एक-दूसरे से अलग हो गए थे. इसके बाद से उनकी मां ने एक अहमद मिर्जा से शादी की, जो कि हैदराबादी मुस्लिम थे.



