Mohammed Rafi: क्या मोहम्मद रफी ने हज के बाद गीत गाना छोड़ दिया था? जानिए इस दावे की हकीकत
Mohammed Rafi Haj And Singing Claim: मोहम्मद रफी को लेकर कहा जाता है कि हज करने के बाद उन्होंने गायकी छोड़ दी थी. लेकिन इस दावे में कितनी सच्चाई, आज बात इसी की करते हैं.
Mohammed Rafi Haj And Singing Claim: गायकी की दुनिया के सुपरस्टार रहे मोहम्मद रफी के गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. उन्होंने अपने करियर में 7 हजार से ज्यादा गाने गाए थे, जिसे लोगों का इस कदर प्यार मिला कि रफी साहब हमेशा-हमेशा के लिए लोगों के दिलों बस गए.
ऐसा कहा जाता है कि हजारों गानों को अपनी आवाज देकर अमर करने वाले मोहम्मद रफी ने हज करने के बाद गीत गाना छोड़ दिया था. लेकिन क्या सच में ऐसा है. इसकी सच्चाई एक बार खुद उनके बेटे शाहिद रफी ने बताई थी.
मोहम्मद रफी साल 1970 के आसपास हज यात्रा पर गए थे. बताया जाता है कि वहां किसी मौलाना ने उनसे कहा था कि ये जो आप म्यूजिक में काम करते हैं, इस वजह से आपको बहुत गुनाह होगा. इस बात से रफी साहब काफी डर गए थे. उन्होंने गाना छोड़ दिया था.
इस बारे में एक बार बीबीसी से बात करते हुए उनके बेटे शाहिद रफी ने कहा था, "हां ये सच है. उन्होंने गाना गाना बंद कर दिया था. हालांकि, शुक्र है कि कुछ समय के बाद उन्होंने गाने न गाने का अपना फैसला बदल लिया था और फिर से सिंगिंग में वापस आ गए थे."
31 जुलाई 1980 को 55 साल की उम्र में मोहम्मद रफी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया था. वो भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीत आज भी गुनगुनाए जाते हैं.



