Michael Patrick: ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन, 35 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Michael Patrick: ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन, 35 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Game Of Thrones: दुनिया की सबसे बड़ी वेब सीरीज गेम ऑफ थोंस फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. शो में गेस्ट एक्टर के रूप में नजर आने वाले एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन हो गया है. वो मात्र 35 साल के थे. उनके अचानक निधन ने परिवार और फैंस को तोड़कर रख दिया है.

हॉलीवुड के गलियारों से एक बुरी खबर सामने आई है. गेम ऑफ थ्रोंस एक्टर माइकल पैट्रिक का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर अपने स्टेज नेम माइकल कैंपबेल के नाम से जानें जाते थे. एक्टर के निधन की खबर उनकी पत्नी नाओमी शिहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. नाओमी ने बताया कि माइकल को मोटर न्यूरोन बीमारी थी, जिससे वो काफी वक्त से जूझ रहे थे. एक्टर की मौत नॉर्दर्न आयरलैंड हॉस्पिस में हुई.

नाओमी ने सोशल मीडिया पर फैंस और फैमिली के लिए ये भावुक पोस्ट किया. अपनी और पति माइकल की तस्वीर को शेयर करते हुए नाओमी ने लिखा- पिछली रात माइक (माइकल) की मौत हो गई. उन्होंने नॉर्दर्न आयरलैंड हॉस्पिस में अपनी आखिरी सांस ली. उन्हें साल 2023 के फरवरी में मोटर न्यूरोन बीमारी डायग्नोस की गई थी.

इंस्पिरेशन से कम नहीं थे एक्टर

नाओमी ने पति को याद करते हुए आगे लिखा- ‘उनको 10 दिनों पहले हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. हम कितना टूट गए हैं, ये शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल है. माइक कई लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन से कम नहीं थे. उन्होंने अपनी जिंदगी को पूरी तरह से जीया है. हम उन लोगों का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें इस वक्त पर समझा और हमारा साथ दिया.’

माइकल पैट्रिक का करियर

बात करें एक्टर माइकल पैट्रिक की तो माइकल को सबसे ज्यादा उनके ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ के किरदार के लिए. एक्टर ने शो में एक गेस्ट किरदार अदा किया था. एक्टर ने शो के छठे सीजन में ‘वाइल्डलिंग दंगाई’ (Wildling Rioter) का किरदार निभाया था. छोटे से एक किरदार में भी एक्टर ने कमाल का काम किया था, जिसको आज भी याद किया जाता है. एक्टर को उनके थिएटर में किए गए काम के लिए भी जाना जाता था. उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई की और लंदन के ‘माउंटव्यू एकेडमी ऑफ थिएटर आर्ट्स’ में डिग्री हासिल की थी.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More