Govinda: ‘जिसके साथ काम करते हो उसे खा जाते हो’, क्यों सुनीता ने गोविंदा की फिल्मों को लेकर कही थी ये बात?

Govinda: ‘जिसके साथ काम करते हो उसे खा जाते हो’, क्यों सुनीता ने गोविंदा की फिल्मों को लेकर कही थी ये बात?

बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने हाल ही में अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है. हीरो वाले रोल को लेकर उठे सवालों से लेकर लव लाइफ पर लगे आरोपों तक, एक्टर ने हर मुद्दे पर बेबाक अंदाज में जवाब दिया है, उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा काफी वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वो लोगों के बीच सुर्खियां बटोरते हैं. हाल ही में एक्टर ने मीडिया आउटलेट से बातचीत के दौरान उन पर लगे आरोपों पर बात की है.

गोविंदा ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने फिल्मी करियर की बात की है. उन्होंने कहा कि जब तक भगवान ने उस लायक बनाया तब तक किया. लोगों ने कुछ वक्त पहले तक उनको लेकर कहा कि वो अभी भी हीरो का रोल निभाना चाहते हैं.

इस बात पर एक्टर ने कहा कि लोग कहते हैं हीरो के अलावा रोल नहीं करना चाहते, तो मैंने 'किल दिल' में क्या किया, विलेन का रोल किया. 'हैप्पी एंडिंग' में भी मैंने कॉमेडियन का रोल निभाया है.

इस पर उन्होंने कहा कि इसके बाद सुनीता ने मुझसे कहा कि तुम जिसके साथ काम करते हो उसे खा जाते हो. लोग कहते हैं कि तुम प्लानर हो किसी और को टॉप पर आते हुए देख नहीं सकते हो.