Bigg Boss 19: नॉमिनेशन के बाद छिड़ी ज़ुबानी जंग, फरहाना भट्ट ने अमाल मलिक को कहा ‘दोगला’

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन के बाद छिड़ी ज़ुबानी जंग, फरहाना भट्ट ने अमाल मलिक को कहा ‘दोगला’

Bigg Boss 19 News: बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में हुए राशन टास्क में फिर एक बार घरवालों के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने मिला. इस ड्रामा के पीछे बिग बॉस का हाथ था, उन्होंने ही घरवालों को अपने साथी कंटेस्टेंट को कोई भी टाइटल देने की अनुमति दी थी.

Bigg Boss 19 News: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का घर एक बार फिर रिश्तों के इम्तिहान से गुजर रहा है. बीती रात बिग बॉस में हुए नॉमिनेशन ने माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया है. इस हफ्ते घर के पांच सदस्य – अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी और अशनूर कौर—नॉमिनेट हो चुके हैं, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स के बीच का तनाव चरम पर पहुंच गया है. नॉमिनेशन के बाद ही घर में दोस्तों के बीच की दूरियां साफ दिखने लगीं.

एक समय पर तान्या के करीबी दोस्त रहे शहबाज, अब उनकी बातों को गलत समझकर विरोधी गुट में उनके खिलाफ बातें करते नजर आए. शहबाज का ये रवैया तान्या को बहुत चुभ गया. शहबाज और अमाल मलिक के इस बदलते रवैये से तान्या मित्तल का अपने दोस्तों पर से विश्वास डगमगा गया है.