Harry Potter And The Sorcerer’s Stone: अलग दुनिया में ले जाएगी हैरी पॉटर की ये कहानी… नए अंदाज में फिर से रिलीज होगी पहली फिल्म
हैरी पॉटर एक ऐसी फिल्म है, जिसके दीवाने पूरी दुनिया में हैं. हर किसी की तमन्ना है कि इन फिल्मों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिले. अगले साल हैरी पॉटर सीरीज की पहली फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द सोर्सरर्स स्टोन' की रिलीज को 25 साल होने वाले हैं. फिल्म रि-रिलीज होने वाली है.
हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म सीरीज में से एक हैरी पॉटर के बारे में कौन नहीं जानता. इन आठ फिल्मों ने लोगों के दिलों पर सालों से राज किया है. फिल्म के कई दीवाने हैं.
खबरों के मुताबिक, फिल्म के क्रियटर्स वॉर्नर ब्रदर्स ने फिल्म को फिर से रिलीज करने की बात कही है. फिल्म को एक बेहतर फॉर्मेट के साथ रिलीज किया जाएगा.
स्टूडियो ने कन्फर्म किया है कि फिल्म का शेयर्स रियेलिटी वर्जन रिलीज किया जाएगा, जो फैंस को फिल्म को देखने का एक अलग एक्सपीरियंस देगा. इसके लिए स्टूडियो ने कॉस्म के साथ पार्टनरशिप की है.
इस फिल्म से पहले स्टूडियो ने कॉस्म के साथ पार्टनरशिप में 'द मैट्रिक्स' और 'विली वोंका एंड द चॉकलेट फैक्ट्री' जैसी फिल्मों को रिलीज किया था. हैरी पॉर्टर का ये वाला वर्जन साल 2026 के शुरुआती दिनों में आएगा.
अब ये टेक्नोलॉजी अटलांटा और डेट्रॉइट में भी आने वाली है. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल तक वहां भी ये तकनीक आ जाएगी.
बात करें, हैरी पॉटर फिल्मों की तो इस सीरीज में आठ फिल्में हैं, जो मशहूर ऑथर जे.के रॉलिंग की इसी नाम की नॉवल्स पर आधारित हैं. साल 2027 में इन्हीं नॉवल्स पर एक सीरीज भी आ रही है.



