Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने फरहाना भट्ट से भी तोड़ा नाता, गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने खोले पति के सीक्रेट्स
Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट सीजन में ये हफ्ता फैमिली वीक है. इस हफ्ते में सभी कंटेस्टेंट के घरवाले बिग बॉस में एंट्री कर रहे हैं. इस फैमिली वीक की शुरुआत अशनूर के पिता गुरमीत और कुनिका के बेटे अयान से हुई. अब गौरव खन्ना की पत्नी भी इस शो में एंट्री कर चुकी हैं.
Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में फैमिली वीक का दूसरा दिन भी इमोशंस और जोरदार झगड़ों से भरा था. पहले दिन जहां अशनूर कौर के पिता गुरमीत कौर और कुनिका सदानंद के बेटे अयान ने घर में प्रवेश कर माहौल को खुशनुमा बनाया, वहीं आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच की दुश्मनी खुलकर सामने आ गई. अशनूर के पिता से फटकार खाने के बाद तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की पुरानी दोस्ती पूरी तरह से टूट गई, जिसने घर के समीकरण एक बार फिर से बदल दिए.
अशनूर के पिता द्वारा बॉडी शेमिंग पर डांट दिए जाने के बाद तान्या बेहद इमोशनल थीं, लेकिन जल्द ही उनकी फरहाना भट्ट से तीखी बहस शुरू हो गई. ये विवाद तब शुरू हुआ जब तान्या ने फरहाना को इलायची थूकने पर टोका और कहा कि पूल में थूकने वाला मोमेंट टीवी पर दिखाया गया था, इसलिए फरहाना का थूकना भी दिखाया जाएगा. तान्या की ये बात फरहाना को बिलकुल भी पसंद नहीं आईं.
Aaj Gaurav bann gaye relationship guru! Pyaar, patience aur apni journey sab kuch share kiya apne friends ke saath.



