India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day2: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
भारत बनाम वेस्टइंडीज 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा. वहीं, अब दूसरे दिन भारत एक बड़े स्कोर तक पहुंचने के लिए उतरी है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND vs WI: यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
टीम इंडिया ने 325 रन के स्कोर पर एक बड़ा विकेट गंवा दिया है. यशस्वी जायसवाल 175 रन की पारी खेलकर रन आउट हो गए हैं.
-
India vs West Indies Live Score: खेल शुरू
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो गई है. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं. दोनों खिलाड़ियों से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद है. वहीं, वेस्टइंडीज वापसी करना चाहेगा.
-
India vs West Indies: जायसवाल पर नजर
ओपनर यशस्वी जायसवाल 173 रन बनाकर नाबाद हैं. सभी की नजर उन पर रहने वाली है. वह दोहरा शतक लगाने के काफी करीब हैं.
-
Ind vs WI Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगा खेल
भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. टीम इंडिया ने पहले दिन 2 विकेट खोकर 318 रन बनाए थे. अब दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज अपने स्कोर को आगे बढ़ाने के लिए उतरेंगे.
India vs West Indies Live Score, 2nd Test Match in Delhi, Day 2 Latest Updates in Hindi: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दमदार शुरुआत की. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल के पहले दिन भारत ने 2 विकेट खोकर 318 रन बनाए. ओपनर यशस्वी जायसवाल 173 रन बनाकर नाबाद लौटे. इससे पहले साई सुदर्शन ने अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक जमाया लेकिन वो शतक करीब आकर 87 रन के स्कोर पर आउट हो गए. खेल के दूसरे दिन भारत की नजर बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाने पर है.
टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर
दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच भारत ने एक पारी और 140 रन से अपने नाम किया था. वहीं, दूसरे मैच में भी भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया की नजर वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने पर रहने वाली है. हालांकि, टीम इंडिया इस मैच को ड्रॉ पर भी खत्म करती है तो भी सीरीज अपने नाम कर लेगी. बता दें, बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की ये पहले टेस्ट सीरीज जीत होगी.
Published On - Oct 11,2025 8:14 AM IST



