India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day3: वेस्टइंडीज को पहला झटका, सिराज को मिला विकेट

India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day3: वेस्टइंडीज को पहला झटका, सिराज को मिला विकेट

भारत बनाम वेस्टइंडीज 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहा है. इस मुकाबले का आज तीसरा दिन है, जो दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 12 Oct 2025 01:45 PM (IST)

    Ind vs WI Live Score: भारत को पहली सफलता

    वेस्टइंडीज ने 17 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है. तेजनरेन चंद्रपॉल 10 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं.

  • 12 Oct 2025 01:41 PM (IST)

    IND vs WI: सधी हुई शुरुआत

    वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में काफी सधी हुई शुरुआत की है. पहले 8 ओवर में टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया है और 16 रन बना लिए हैं.

  • 12 Oct 2025 01:16 PM (IST)

    IND vs WI: दूसरी पारी हुई शुरू

    वेस्टइंडीज फॉलोऑन नहीं बचा पाया है, जिसके चलते उन्हें एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा है. अगर, टीम इंडिया इस पारी में वेस्टइंडीज को 270 रन तक रोक देती है तो पारी के अंतर से मैच अपने नाम कर लेगी.

  • 12 Oct 2025 01:00 PM (IST)

    IND vs WI: वेस्टइंडीज 248 रन पर ढेर

    वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर ढेर हो गई है. इस पारी में भारत की ओर से कुलदीप यादव ने कुल 5 विकेट चटकाए. वहीं, रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन दे दिया है. यानी वह एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए उतरने वाली है. वेस्टइंडीज अभी भी 270 रन पीछे है.

  • 12 Oct 2025 12:17 PM (IST)

    Ind vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने गंवाया 9 विकेट

    वेस्टइंडीज ने 221 रन पर अपना 9वां विकेट गंवा दिया है. इसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने भी विकेट हासिल कर लिया है.

  • 12 Oct 2025 12:12 PM (IST)

    India vs West Indies: दूसरा सेशन

    दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. वेस्टइंडीज को ऑलआउट करने के लिए भारत को 2 विकेट की जरूरत है.

  • 12 Oct 2025 11:34 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: पहला सेशन खत्म

    दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है. वेस्टइंडीज ने 217 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं. इस सेशन में भारत ने कुल 4 विकेट चटकाए. लेकिन वेस्टइंडीज की ओर से 9वें विकेट 42 रनों की साझेदारी हो गई है.

  • 12 Oct 2025 11:28 AM (IST)

    India vs West Indies: 200 रन के पार

    वेस्टइंडीज की टीम ने 70 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं. 9वें विकेट के लिए अभी तक 42 रनों की साझेदारी हो गई है.

  • 12 Oct 2025 10:38 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: 8वां विकेट भी गिरा

    टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8वां झटका भी दे दिया है. टीम का ये विकेट 175 रन के स्कोर पर मिली है. इसी के साथ सिराज ने मैच की पहली सफलता हासिल की है.

  • 12 Oct 2025 10:29 AM (IST)

    IND vs WI: 7वां विकेट भी गिरा

    वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई है. उसने 174 रन के स्कोर पर 7वां विकेट भी गंवा दिया है. इसी के साथ कुलदीप ने चौथी सफलता हासिल की है.

  • 12 Oct 2025 10:12 AM (IST)

    India vs West Indies: छठी सफलता

    वेस्टइंडीज के लिए दिन की शुरुआत काफी खराब रही है, उसने 163 रन पर छठा विकेट भी गंवा दिया है. ये सफलता भी कुलदीप यादव ने हासिल की है.

  • 12 Oct 2025 09:59 AM (IST)

    India vs West Indies Live Score: 5वां विकेट गिरा

    वेस्टइंडीज ने 156 रन पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. कुलदीप यादव ने शे होप को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.

  • 12 Oct 2025 09:46 AM (IST)

    India vs West Indies: 150 रन के पार

    वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन का आंकड़ा पार कर दिया है. टीम इंडिया दिन के शुरुआती ओवरों में विकेट की तलाश में है.

  • 12 Oct 2025 09:32 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

    दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. शुभमन गिल ने कुलदीप यादव से गेंदबाजी का आगाज करवाया है.

  • 12 Oct 2025 08:54 AM (IST)

    India vs West Indies: अच्छी स्थिति में भारत

    भारत फिलहाल मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में है. खेल के तीसरे दिन उनकी नजर जल्द से जल्द वेस्टइंडीज की पहली पारी को खत्म करने पर रहेगी. रवींद्र जडेजा अभी तक 3 विकेट ले चुके हैं और कुलदीप यादव ने 1 सफलता हासिल की है.

  • 12 Oct 2025 08:05 AM (IST)

    IND vs WI: वेस्टइंडीज को बड़ी पारियों की जरूरत

    टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 518 रन पर घोषित की थी. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 4 विकेट खोकर 140 रन बना चुकी है. खेल के तीसरे दिन उसे बड़ी पारियों की जरूरत है. वह फिलहाल भारत से 378 रन पीछे है.

India vs West Indies Live Score, 2nd Test Match in Delhi, Day 3 Latest Updates in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. मैच के पहले दो दिन भारत के नाम रहे थे. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 518 रन पर घोषित की थी. इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट खोकर 140 रन बनाए. वह अभी भी भारत से 378 रन पीछे है. ऐसे में खेल का चौथा दिन काफी रोमांचक रहने वाला है.

वेस्टइंडीज की पहली पारी

वेस्टइंडीज की ओर से खेल के दूसरे दिन एलिक एथेनाज और तेजनरेन चंद्रपॉल ने जुझारू पारियां खेलीं. एलिक एथेनाज ने 41 रन और तेजनरेन चंद्रपॉल ने 34 रन बनाए. लेकिन दोनों ही खिलाड़ी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके. हालांकि, पहले टेस्ट मैच के मुकाबले वेस्टइंडीज की टीम इस बार पारी का अच्छा आगाज करने में कामयाब रही. लेकिन वह अभी भी बहुत पीछे है और उसे बड़ी पारियों की जरूरत है.

Published On - Oct 12,2025 8:03 AM IST