India vs West Indies Live Score, 2nd Test, Day4: कैंपबेल के बाद होप भी शतक की ओर, लंच तक वेस्टइंडीज- 252/3
भारत बनाम वेस्टइंडीज 2nd Test: दिल्ली टेस्ट का आज चौथा दिन है. इस मैच पर भी भारत का शिकंजा कसा हुआ दिख रहा है. चौथे दिन की पिच की बात करें तो वो बल्लेबाजी के माकूल है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
India vs West Indies: शतक की ओर बढ़े होप
शे होप ने कैंपबेल के आउट होने के बाद भी वेस्टइंडीज की उम्मीद को बनाए रखा है. वो भी अपने टेस्ट शतक की ओर धीरे-धीरे बढ़ते दिख रहे हैं.
-
India vs West Indies Live Score: कैंपबेल को जडेजा ने किया आउट
दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाने के बाद जॉन कैंपबेल रवींद्र जडेजा का शिकार बने. उन्होंने 115 रन बनाए. ये वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका रहा.
-
India vs West Indies: 200 के पार वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज का स्कोर दूसरी पारी में 2 विकेट पर 200 रन के पार पहुंच चुका है. हालांकि पहली पारी के आधार पर वो अब भी भारत से पीछे हैं.
-
Ind vs WI Live Score: कैंपबेल का शतक
वेस्टइंडीज के ओपनर जॉन कैंपबेल ने दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ दिया है. ये उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. उन्होंने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया.
-
Ind vs WI Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू, कैंपबेल पर नजर
दिल्ली टेस्ट में चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है. सबकी निगाहें कैंपबेल पर जमीं है, जो अपने टेस्ट शतक के करीब हैं.
-
India vs West Indies: चौथे दिन की पिच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे दिन की पिच बल्लेबाजी के माकूल है. मतलब वेस्टइंडीज के पास भारत को टारगेट देने का अच्छा मौका रहेगा.
-
India vs West Indies Live Score: ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल
वेस्टइंडीज की पहली पारी को तीसरे दिन 248 रन पर समेटने के बाद भारत ने उन्हें फॉलोऑन खिलाया. और उनकी दूसरी पारी में भी दो विकेट गिरा दिए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट पर 173 रन बनाए. और वो अभी भी भारत से 97 रन पीछे हैं.
-
India vs West Indies: चौथे दिन दोनों टीमों के मंसूबे
दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन भारत की कोशिश जहां वेस्टइंडीज को जल्दी से जल्दी समेटकर जीत का बिगुल फूंकने की होगी. वहीं कैरेबियाई टीम पहले 97 रन की दहलीज लांघने की कोशिश करेगी और फिर भारत के सामने एक टारगेट सेट करने के मंसूबे से उतरना चाहेगी.
India vs West Indies Live Score, 2nd Test Match in Delhi, Day 4 Latest Updates in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली टेस्ट का आज चौथा दिन है. पहले 3 दिनों के खेल में काफी कुछ देखने को मिला. पहले भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट प 518 रन बनाकर घोषित की, जिसमें यशस्वी का बड़ा शतक और कप्तान शुभमन का नाबाद शतक देखने को मिला. उसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी को 248 रन पर समेटकर फॉलोऑन खिलाया. वहीं दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के 2 विकेट गिरा दिए. हालांकि, पहली पारी के मुकाबले दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी थोड़ी अच्छी की है.
अब चौथे दिन के खेल में वेस्टइंडीज की टीम के सामने पहली चुनौती तो उस 97 रन की बाधा को पार करने की होगी, जिससे वो भारत से पहली पारी में अभी भी पीछे हैं. वहीं भारतीय टीम उनको जल्दी से जल्दी समेटकर अहमदाबाद की तरह दिल्ली टेस्ट भी पारी के अंतर से जीतना चाहेगी. कुल मिलाकर पलड़ा भारत का पूरी तरह से भारी है. और, सीरीज में क्लीन स्वीव तय लग रहा है.
Published On - Oct 13,2025 8:14 AM IST



