India vs Australia Live Score, Women’s World Cup Semi Final: भारत को सबसे बड़ा झटका, मंधाना हुई आउट
Ind W vs Aus W Live Score, Live Cricket Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND-W vs AUS-W Live: दूसरा विकेट गिरा
टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका लगा है क्योंकि फॉर्म में चल रही स्मृति मंधाना (24) आउट हो गई हैं. 10वें ओवर में किम गार्थ की दूसरी गेंद पर कप्तान हीली ने कैच लपका, जिसे अंपायर ने वाइड बताया था. मगर हीली ने DRS लिया और रिप्ले में साफ हो गया कि स्मृति आउट थीं.
-
IND-W vs AUS-W Live: भारत के 50 रन
टीम इंडिया ने 9वें ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए हैं. 9वें ओवर में जेमिमा ने चौका जमाकर टीम को 50 के पार पहुंचाया.
-
IND-W vs AUS-W Live: स्मृति का जोरदार शॉट
धीमी शुरुआत के बाद टीम इंडिया थोड़ा आक्रामक तेवर दिखा रही है. छठे ओवर में स्मृति ने पहली ही गेंद पर छक्का जमा दिया.
-
IND-W vs AUS-W Live: शेफाली वर्मा आउट
टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही है और शेफाली वर्मा दूसरे ओवर में ही LBW आउट हो गई. किम गार्थ ने ये विकेट लिया.
-
IND-W vs AUS-W Live: भारत की बैटिंग शुरू
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है और उसके लिए स्मृति मंधाना के साथ ही शेफाली वर्मा ओपनिंग के लिए उतरी हैं. शेफाली एक साल बाद वनडे क्रिकेट में लौटी हैं.
-
IND-W vs AUS-W Live: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 338 रन
ऑस्ट्रेलिया की पारी 338 रन पर खत्म हुई है, जो महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉक आउट मैच का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. 50वें ओवर की 5वीं गेंद पर 2 रन लेने की कोशिश में किम गार्थ रन आउट हो गईं.
-
IND-W vs AUS-W Live: 9 विकेट गिरे
50वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने लगातार 2 विकेट झटक लिए. पहले उन्होंने एलाना किंग को कैच आउट करवाया और फिर अगली गेंद पर सोफी मॉलिन्यू को बोल्ड कर दिया.
-
IND-W vs AUS-W Live: गार्डनर रन आउट
ऐश्ली गार्डनर की तूफानी पारी का अंत हो गया है. 49वें ओवर में राधा यादव की शुरुआती 2 गेंदों में लगातार छक्के जमाने के बाद तीसरी गेंद पर वो रन आउट हो गई. उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में 63 रन (4 चौके, 4 छक्के) जडे.
-
IND-W vs AUS-W Live: गार्डनर का तूफानी अर्धशतक
ऐश्ली गार्डनर ने शानदार फॉर्म का सिलसिला जारी रखते हुए सिर्फ 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. गार्डनर का इस वर्ल्ड कप की 5 पारियों में ये तीसरा पचास से ज्यादा का स्कोर है. इसके साथ ही उन्होंने 300 से ज्यादा रन पूरे कर लिए.
-
IND-W vs AUS-W Live: ऑस्ट्रेलिया के 300 रन पूरे
ऑस्ट्रेलिया के विकेट जरूर गिरे हैं लेकिन रन बनने का सिलसिला जारी है और अब ऐश्ली गार्डनर ने ताबड़तोड़ छक्के-चौके बरसाकर टीम को 46 ओवर में 300 रन तक पहुंचा दिया है.
-
IND-W vs AUS-W Live: छठा विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया ने जल्द ही छठा विकेट भी गंवा दिया है और इस बार जेमिमा रॉड्रिग्ज की बेहतरीन फील्डिंग की मदद से ताहलिया मैक्ग्रा को रन आउट कर दिया.
-
IND-W vs AUS-W Live: पेरी का विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया ने पांचवा विकेट गंवा दिया है और एलिस पेरी की बेहतरीन पारी का अंत हो गया है. राधा यादव ने एक सटीक गेंद पर पेरी (77) को बोल्ड कर दिया.
-
India W vs Australia W Live Score: एनाबेल सदरलैंड पवेलियन लौटीं
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा है. एनाबेल सदरलैंड केवल 3 रन बनाकर श्री चरणी की गेंद पर पवेलियन लौट गईं.
-
Ind W vs Aus W Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका
220 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है. बेथ मूनी 22 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गईं.
-
Ind W vs Aus W Live Score: एलिस पेरी ने ठोकी फिफ्टी
फीबी लिचफील्ड के शानदार शतक के बाद अब एलिस पेरी ने शानदार फिफ्टी ठोक दी. उन्होंने 66 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.
-
Ind W vs Aus W Live Match Score: फीबी लिचफील्ड हुईं आउट
शतक ठोकने के बाद ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड आउट हो गईं. उन्होंने 93 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 119 रनों की शानदार पारी खेली.
-
Ind W vs Aus W Live Score: फीबी लिचफील्ड ने ठोका तेज शतक
दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड ने तेज शतक ठोक दिया है. उन्होंने केवल 77 गेंदों में 17 चौके और 1 छक्का की मदद से अपना शतक पूरा किया.
-
India W vs Australia W Live Score: ऑस्ट्रेलिया के 150 रन पूरे
दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम तेज बल्लेबाजी कर रही है. 23वें ओवर में टीम ने एक विकेट खोकर 150 रन पूरे कर लिए हैं.
-
Ind W vs Aus W Live Match Score: लिचफील्ड और पेरी की शानदार बल्लेबाजी
टीम इंडिया के खिलाफ फीबी लिचफील्ड और एलिस पेरी शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं. इन दोनों बल्लेबाजों के आगे भारतीय गेंदबाज बेदम नजर आ रही हैं.
-
Ind W vs Aus W Live Match Score: ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे
ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन पूरे कर लिए हैं. क्रीज पर फीबी लिचफील्ड और एलिस पेरी मौजूद हैं.
-
Ind W vs Aus W Live Score: फीबी लिचफील्ड ने ठोकी फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड ने 45 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है. इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए हैं.
-
Ind W vs Aus W Live Match Score: भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसे
ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड और एलिस पेरी तेजी से रन बना रही हैं. इन दोनों ने मिलकर अब तक दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर चुकी हैं. इस दौरान भारतीय गेंदबाज विकेट लेने को तरस गई हैं.
-
Ind W vs Aus W Live Score: ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे
ऑस्ट्रेलिया ने 8वें ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं. फीबी लिचफील्ड इस समय शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं.
-
India W vs Australia W Live Score: बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू
बारिश के बाद दोबार खेल शुरू हो गया है. इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.
-
Ind W vs Aus W Live Match Score: बारिश की वजह से रुका खेल
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली के आउट होते ही बारिश की वजह से खेल रोक दिया गया है. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 5.1 ओवर में एक विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं.
-
Ind W vs Aus W Live Score: कप्तान एलिसा हीली पवेलियन लौटीं
टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा है. कप्तान एलिसा हीली केवल 5 रन बनाकर क्रांति गौड़ की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं.
-
India W vs Australia W Live Score: हरमनप्रीत ने छोड़ा हीली का कैच
मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली का कैच छोड़ दिया. हीली उस समय केवल 2 रन पर थीं.
-
Ind W vs Aus W Live Match Score: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू
दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. एलिसा हीली और फोएबे लिचफील्ड क्रीज पर मौजूद हैं.
-
Ind W vs Aus W Live Match Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
एलिसा हीली (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ली गार्डनर, टी. मैक्ग्रा, सोफी मॉलिन्यू, किम गार्थ, एलाना किंग, मेगन शूट
-
Ind W vs Aus W Live Score: भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, राधा यादव, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, रेणुका सिंह
-
Ind W vs Aus W Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. यानी भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी. हालांकि, भारतीय कप्तान ने कहा कि वो भी पहले बल्लेबाजी चाहती थीं.
-
Ind W vs Aus W Live Match Score: थोड़ी देर में टॉस
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टॉस अब से थोड़ी देर में होने वाला है. भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया की चुनौती आसान नहीं रहने वाली, ऐसे में टॉस एक बड़ा फैक्टर होगी.
-
Ind W vs Aus W Live Match Score: दोनों टीमें स्टेडियम पहुंची
दूसरे सेमीफाइनल के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टेडियम पहुंच चुकी है. दोपहर 3 बजे से मुकाबला शुरू होगा. जबकि उससे आधे घंटे पहले टॉस होगा.
-
Ind W vs Aus W Live Match Score: 3023 दिन पहले जैसे हालात कैसे?
महिला वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट में भारत ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को 3023 दिन पहले यानी 20 जुलाई 2017 को हराया था. वो भी उस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल था. और इस बार भी दूसरा ही सेमीफाइनल है. बड़ी बात ये है कि पिछली बार जीत दिलाने वाली हरमनप्रीत इस बार टीम इंडिया की कप्तान है.
-
India W vs Australia W Live: वर्ल्ड कप का कैसा है रिकॉर्ड?
भारत और ऑस्ट्रेलिया, महिला वनडे वर्ल्ड में अब तक 14 बार भिड़े हैं, जिसमें से 3 बार भारत जीता है. वहीं 11 बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है.
-
Ind W vs Aus W Live Score: भारत-ऑस्ट्रेलिया का ओवरऑल रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 60 वनडे खेले हैं, जिसमें 11 में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 49 मुकाबले उसे गंवाने पड़े हैं. बात अगर भारतीय जमीन पर खेले वनडे की करें तो यहां अब तक खेले 28 वनडे में 23 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं.
India Women vs Australia Women Live Score, Womens World Cup 2025 2nd Semi Final: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की पहली फाइनलिस्ट तो साउथ अफ्रीका बन चुकी है. अब दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई में है, जहां बारिश का भी साया बना हुआ है.
विजय रथ पर ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अजेय है. उसने ग्रुप स्टेज पर अपने सभी मुकाबले जीते हैं. महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिुहास में भी उनका विजय रथ पिछले 15 मैचों से लगातार जारी है. ऐसे में भारत को अगर सेमीफाइनल का टिकट कटाना है तो सेमीफाइनल में उनका विजय रथ रोकना होगा.
8 साल पहले कमाल कर चुकी है टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया ने 2017 के बाद से ICC टूर्नामेंट में कोई नॉक आउट मुकाबला भी नहीं गंवाया है. हालांकि, 8 साल पहले नॉकआउट में जब उन्हें हार मिली थी तो उन्हें हराने वाली टीम भारत की ही थी. 2017 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जिसमें मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 171 रन की कभी ना भूल पाने वाली इनिंग खेली थी.
कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के पास अगर उसके मजबूत आंकड़े और रिकॉर्ड हैं तो भारत के पास है बुलंद हौसला. अपने घर में खेलने का एहसास और अपने लोगों का फुल सपोर्ट. वैसे एक संयोग ये भी है कि भारतीय टीम उसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है, जिसमें उसने न्यूजीलैंड को हराया है. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी ऐसा हुआ है तो हो सकता है कि ये संयोग इस बार भी काम करता दिखे.
Published On - Oct 30,2025 1:04 PM IST



