Jasmin Bhasin And Aly Goni: अपने काम से काम रखो… अली गोनी से शादी के सवाल पर ऐसा क्यों बोलीं जैस्मिन भसीन?
Jasmin Bhasin On Marriage Plan With Aly Goni: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी से अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि वो दोनों शादी कब करेंगे. एक्ट्रेस ने उन लोगों को सख्त लहजे में जवाब दिया है, जो बार-बार उनसे शादी के बारे में पूछते हैं.
Jasmin Bhasin On Marriage Plan With Aly Goni: टीवी एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की जोड़ी टीवी के पॉपुलर जोड़ियों में से एक है. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. तमाम चाहने वालों को दोनों की शादी का इंतजार है. ऐसे में अक्सर ही दोनों से ये पूछा जाता है कि वो शादी कब करेंगे. हाल ही में एक इंटरव्यू में जैस्मिन से पूछा गया कि तब वो क्या करती हैं, जब उनसे पूछा जाता है कि शादी कब कर रही हैं.
जैस्मिन ने कहा, “तो मुझे लगता है कि आपको क्या लेना-देना है. न आपको कैटरिंग बिल भरना है, न आपको शादी का डेकोरेशन करना है. आपको क्या मतलब है, जब करनी है कर लेंगे, आप अपने काम से काम रखो. मुझे यही लगता है कि तुम्हें क्या पड़ी है, तुम अपना देख लो. हम कर लेंगे जब हमें करनी होगी. जब होगी तो पता चल जाएगा.”
लोगों को पूछने में मजा आता है- जैस्मिन
जैस्मिन ने आगे कहा, “इससे किसी को मतलब नहीं है. बस लोगों को मजा आने लगा है पूछने में. कुछ लोगों की ऐसी सोच होती है कि शायद ये सवाल उन्हें परेशान करता है, इसलिए इस सवाल जवाब नहीं देते. लेकिन हमारे लिए, जवाब न देने का फैसला सोच समझकर लिया गया है. इससे हमें कोई परेशानी नहीं होती.”
ये भी पढ़ें-
बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जैस्मिन भसीन? इस एक्टर संग करना चाहती हैं काम, जानिए एक्ट्रेस ने क्या बताया
शादी के सवाल पर जैस्मिन का मजाकिया अंदाज
जैस्मिन ने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा, “बस बात ये है कि पता नहीं शायद लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हैं, इसलिए वो सोचते हैं कि हम क्यों खुश हैं और उन्हें लगता है कि हमारी जिंदगी भी दुखी होनी चाहिए. और जब लोग बार-बार पूछते हैं कि आप शादी कब करेंगे तो मुझे कभी-कभी हंसी आती है. मैं इस पर मजाक भी करती हूं और कहती हूं कि क्या सच में आप लोग ऐसा सोचते हैं. तो ये एक मजाक है, लेकिन हां जब भी शादी होनी होगी, तब हो जाएगी. ये किसी और का मामला नहीं है और लोगों को हमसे ये पूछना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि हम दोनों एक्टर हैं. हम चाहते हैं कि लोग हमें हमारे काम के लिए पहचानें. वो काम जिसमें हमने इतनी मेहनत की है.”




