TMKOC: जब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के रतन सिंह बिंजोला ने निभाया 100 साल के बुजुर्ग का किरदार, देखें वीडियो

TMKOC: जब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के रतन सिंह बिंजोला ने निभाया 100 साल के बुजुर्ग का किरदार, देखें वीडियो

Actor Kuldeep Gaur: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रतन सिंह बिंजोला के रोल में नजर आने वाले एक्टर कुलदीप गौर 100 साल के बुजुर्ग का किरदार भी निभा चुके हैं. उन्होंने खुद एक बार अपना लुक शेयर किया था.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने कई एक्टर्स को घर-घर पहचान दिलाई है. एक्टर कुलदीप गौर भी इस शो का हिस्सा हैं. वो इसमें रतन सिंह बिंजोला नाम का किरदार निभाते हैं. शो में ये किरदार नया है, लेकिन लोग इस रोल में कुलदीप को काफी पसंद करते हैं. वो सिर्फ 31 साल के हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो 100 साल के बुजुर्ग का रोल भी कर चुके हैं.

कुलदीप गौर टीवी शोज और फिल्मों के साथ-साथ थिएटर भी कर चुके हैं. उन्होंने साल 2016 में मनोज जोशी के डायरेक्शन में ‘चाणक्य’ नाम के प्ले से अपने करियर की शुरुआत की. इसी प्ले में आगे चलकर उन्होंने 100 साल के बुजुर्ग का भी रोल किया. एक बार उन्होंने अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वो बुजुर्ग के रोल में दिख रहे थे. आप उनका वो वीडियो नीचे देख सकते हैं.

कुलदीप गौर का पोस्ट

कुलदीप गौर ने 27 जुलाई को ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मेकअप और नकली दाढ़ी और बाल के जरिए उन्हें एक बुजुर्ग का लुक दिया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कुलदीप ने कैप्शन में लिखा था, “100 साल के आदमी का रोल कर रहा हूं. ‘चाणक्य’ वो नाटक है, जिससे मैंने 16 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी. मैंने बैकस्टेज वर्कर के तौर पर शुरुआत की, फिर म्यूजिक और लाइट्स का काम संभाला, उसके बाद एक छोटा सा किरदार निभाया और फिर कई अलग-अलग किरदार निभाए. ये मेरे सफर के सबसे बेहतरीन हिस्सों में से एक है.”

View this post on Instagram

A post shared by Kuldeep Gor (@cooldeepg)

ये भी पढ़ें-

बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जैस्मिन भसीन? इस एक्टर संग करना चाहती हैं काम, जानिए एक्ट्रेस ने क्या बताया

कुलदीप गौर की पहली फिल्म

कुलदीप फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं. उन्होंने साल 2018 में गुजराती फिल्म ‘फेरा फेरी हेरा फेरी’ से अपना फिल्मी डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद वो कई प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे. वहीं अब वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जरिए लोगों का दिल जीत रहे हैं. अगस्त 2025 में इस शो में मेकर्स ने एक राजस्थानी फैमिली की एंट्री कराई थी. इस परिवार में चार लोग हैं. रतन, उनकी पत्नी रूपा और दोनों के दो बच्चे. कुलदीप रतन के रोल में नजर आते हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More