जेनिफर लोपेज की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, उदयपुर की शाही शादी में फिर मचाने वाली हैं धमाल
उदयपुर इन दिनों एक बार फिर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं, जहां अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शाही शादी धूमधाम से चल रही है. इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों की चकाचौंध देखने को मिल रही है, लेकिन सबसे बड़ा अट्रैक्शन बनी हैं हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज.
अमेरिकी अरबपति कारोबारी रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है. ये शाही शादी उदयपुर में हो रही है, जिसका फंक्शन शुरू हो चुका है.
जानकारी के मुताबिक, इस रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए सितारों को भारी भरकम फीस दी गई है. हालांकि, इस शादी से पहले भी जेनिफर उदयपुर की शादी में परफॉर्म कर चुकी हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर 2015 में संजय हिंदुजा-अनुसूया महतानी की शादी में आई थीं. साथ ही ये भी बताया गया कि इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने 6.5 करोड़ रुपए लिए थे.
इसके साथ एक्ट्रेस साल 2016 में रूसी तेल व्यवसायी मिखाइल गुटसेरिएव के बेटे की शादी में शामिल हुई थीं. इस शादी के लिए उन्होंने करीब 9 करोड़ रुपए प्रति घंटे के हिसाब से फीस ली थी.



