कोच पर थूकने वाले इस खिलाड़ी को मिलती है 20 करोड़ सैलरी, 300-400 करोड़ नहीं इतने का है मालिक

कोच पर थूकने वाले इस खिलाड़ी को मिलती है 20 करोड़ सैलरी, 300-400 करोड़ नहीं इतने का है मालिक

मेजर लीग सॉकर (MLS) में लीग्स कप 2025 का फाइनल सीएटल साउंडर्स और इंटर मियामी के बीच खेला गया. मुकाबले के बाद गरमा गर्मी का माहौल देखने को मिला. इंटर मियामी के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने असिस्टेंट कोच पर थूक दिया.

सीएटल साउंडर्स ने रविवार को ल्यूमेन फील्ड में खेले गए लीग्स कप फाइनल में इंटर मियामी को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. हालांकि, इस शानदार जीत की खुशी उस समय फीकी पड़ गई जब मैच के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और स्टाफ के बीच तनावपूर्ण झड़प हो गई. इस घटना के केंद्र में थे इंटर मियामी के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज, जिन पर सीएटल के सीएटल के असिस्टेंट कोच ओबेड वर्गास की ओर थूकने का आरोप लगा है.

हार के बाद कोच पर थूका

मैच खत्म होने के तुरंत बाद 38 साल के लुइस सुआरेज ने सीएटल के 20 साल के मिडफील्डर ओबेद वर्गास को हेडलॉक में जकड़ लिया, जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और स्टाफ आपस में भिड़ गए. मैदान पर धक्का-मुक्की और लात-घूंसे ने फाइनल के अंत को एक विवादास्पद मोड़ दे दिया. झगड़े से अलग होने के बाद सुआरेज सीएटल के असिस्टेंट कोच ओबेड वर्गास की ओर बढ़े, लेकिन कोच ने उनसे बात करने से मना कर दिया. इसके बाद ब्रॉडकास्ट कैमरों ने सुआरेज को ओबेड वर्गास की ओर थूकते हुए कैद किया, जिससे विवाद और गहरा गया.