Mrunal Thakur: ‘वो भाग गया’ मृणाल ठाकुर ने बताया क्यों टूटा था उनका रिश्ता, धनुष से शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल

Mrunal Thakur: ‘वो भाग गया’ मृणाल ठाकुर ने बताया क्यों टूटा था उनका रिश्ता, धनुष से शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल

Mrunal Thakur: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बना चुकीं मृणाल ठाकुर इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. साउथ स्टार धनुष के साथ उनके रिश्ते और शादी की चर्चाओं के बीच अब एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और ब्रेकअप की वजह पर खुलकर बात की थी.

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी मृणाल ठाकुर इस वक्त लोगों के बीच सुर्खियों में हैं. लेकिन, इसकी वजह फिल्म नहीं है, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है.

हालांकि, अभी तक इस खबर पर दोनों ही एक्टर्स ने रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन इसी बीच मृणाल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में बात किया था.

अपने पुराने इंटरव्यू में मृणाल ने बताया था कि उनका दिल कई बार टूटा है, इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वो खुश भी हैं कि उनका रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चला था. एक्ट्रेस ने ब्रेकअप की वजह भी बताई थी.

मृणाल ने कहा था कि वो भाग गया, कहने लगा, 'तुम बहुत जल्दबाजी करती हो, मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता, तुम एक एक्ट्रेस हो, मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता. एक्ट्रेस ने कहा कि लेकिन मैं समझती हूं कि वह ऐसा क्यों कह रहा है.

मजाकिया अंदाज में मृणाल ने कहा कि फ्यूचर में, जब हम अपने बच्चों की परवरिश करते, तो उसकी परवरिश मेरे बच्चों के प्रति मेरी परवरिश जैसी नहीं होगी, बच्चे कहेंगे, 'अरे, यह क्या हो रहा है?'