Ranveer Singh-Deepika Padukone Post: हमारे दिल और बड़े हो रहे हैं, बेटी दुआ के बर्थडे पर रणवीर-दीपिका ने शेयर की खास तस्वीरें

Ranveer Singh-Deepika Padukone Post: हमारे दिल और बड़े हो रहे हैं, बेटी दुआ के बर्थडे पर रणवीर-दीपिका ने शेयर की खास तस्वीरें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लाडली दुआ 2 साल की हो गई है. इस खास मौके पर कपल ने बेटी संग खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप भी फ्लॉन्ट हो रहा है.

8 सितंबर को रणवीर ने सोशल मीडिया पर दीपिका के मैटरनिटी शूट की कुछ अनदेखी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में कपल अपनी बेटी दुआ के साथ क्वालिटी टाइम बिताता नजर आ रहा है. तस्वीरों में रणवीर और दीपिका दुआ के साथ खेलते और परिवार के खूबसूरत पलों को एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं.

तस्वीरें शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े होते जा रहे हैं! आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया." रणवीर की इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों और साथियों ने भी प्यार बरसाया. उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ के को-स्टार डेनिश पांडोर ने कमेंट करते हुए लिखा, "माशाअल्लाह, खूबसूरत." वहीं सारा अर्जुन ने लिखा- 'सबसे प्यारा परिवार'.

ने शुरुआत से ही अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा है. दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. अब कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. कुछ ही दिन में दीपिका अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिसके लिए उनके फैंस और कपल दोनों बेहद एक्साइटेड हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी. दीपिका के पास एटली की ‘राका’ भी है, जिसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. वहीं रणवीर सिंह ‘प्रलय’ में नजर आएंगे.