Bigg Boss 20: ‘ये मुझे भाभी बोल रही, मैं बोलूं टीवी पर मां का रोल करती हो’ माही विज के तंज पर भड़कीं आम्रपाली दुबे!

Bigg Boss 20: ‘ये मुझे भाभी बोल रही, मैं बोलूं टीवी पर मां का रोल करती हो’ माही विज के तंज पर भड़कीं आम्रपाली दुबे!

'बिग बॉस 20' में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच विवाद हो गया. माही ने उनपर तंज किया, जिसपर वो भड़की उठीं. जानिए आम्रपाली ने माही को लेकर लव गिल से क्या कहा.

Bigg Boss 20 Highlights: ‘बिग बॉस 20’ के घर में हर गुजरते दिन के साथ रिश्तों के धागे उलझते नजर आ रहे हैं. 24 घंटे चालू रहने वाले कैमरों के सामने कब कौन सा शब्द मर्यादा लांघ जाए और कब मजाक बगावत बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. घर में पहले ही दिन से अपने तेवर को लेकर विवादों में रहीं टीवी एक्ट्रेस माही विज अब सीधे भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार में से एक आम्रपाली दुबे से उलझ गईं. ये पूरा मामला दोनों के बीच हो रही बातचीत में कहे गए एक शब्द ‘भाभी’ से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते भोजपुरी अस्मिता और टीवी के रोल्स की तल्ख बहस में तब्दील हो गया.

ये मामला उस वक्त का है जब आम्रपाली दुबे चेंजिंग एरिया में कपड़े (साड़ी) बदल रही थीं. वहीं पास में सिंगर काजी तौकीर खड़े थे. आम्रपाली ने बहुत शालीनता और इशारों में यह ये चाहा कि काजी वहां से थोड़ा हट जाएं ताकि उन्हें असहज न लगे. माही विज ने काजी को समझाकर वहां से बाहर भेज तो दिया, लेकिन काजी के जाते ही माही ने एक बेहद अजीब और तीखा तंज कस दिया. माही ने हंसते हुए कह दिया, “जाता नहीं वो यहां से, कह रहा, ‘मैंने देखना है भाभी को साड़ी पहनते हुए!'”

भोजपुरी संस्कृति में भाभी मजाक नहीं होतीं

माही का ये फूहड मजाक आम्रपाली दुबे को बिल्कुल रास नहीं आया. आम्रपाली ने सीधे तौर पर इस पर आपत्ति जताई और माही को शालीनता से समझाया कि वो जिस रीजनल इंडस्ट्री और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं, वहां इस शब्द के बहुत गहरे मायने हैं. आम्रपाली ने माही से कहा, “यार माही जी, भोजपुरी कल्चर में भाभी जी वाला मजाक…वो लोग ऑफेंस न ले लें बस. हमारे यहां भाभी मां समान होती है.” जब मामला बिगड़ने लगा तो माही ने अपनी सफाई में कहा कि वो जानती हैं कि भाभी मां समान होती है और वो सिर्फ काजी से मजाक कर रही थीं, उनका इरादा भोजपुरी इंडस्ट्री को नीचा दिखाने का नहीं था.

कैमरे के सामने सफाई

दर्शकों तक बात पहुंचने के डर से दोनों एक्ट्रेसेस ने तुरंत कैमरे के सामने बात साफ करने की कोशिश की. माही ने हाथ हिलाते हुए दर्शकों से कहा, “गाइज, मैंने भाभी भोजपुरी के उस संदर्भ में नहीं बोला था, मैं तो बस यूं ही मस्ती कर रही थी.” वहीं आम्रपाली ने अपने दर्शकों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “हम अपनी सभी भाभियों से बहुत प्यार करते हैं. हमारा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था.” इसके साथ ही आम्रपाली ने अपने फैंस से माफी भी मांग ली ताकि बाहर किसी तरह का गलत संदेश न जाए. माही ने ये भी दलील दी कि भोजपुरी गानों में भी तो भाभी का खूब जिक्र होता है, जिस पर दोनों ने बात खत्म करने की कोशिश की.

आम्रपाली दुबे का जवाब

लेकिन यह मामला यहीं शांत नहीं हुआ. माही के इस दोहरे रवैये का दर्द आम्रपाली के दिल में घर कर गया था. कैमरे के सामने सब कुछ ठीक होने के बाद आम्रपाली जब गार्डन एरिया में लव गिल के साथ बैठीं, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. आम्रपाली ने भड़कते हुए लव गिल से कहा, “मुझे माही बोल रही है भाभी-भाभी… मैं बोलूं आप टीवी पर मां का रोल प्ले करती हो?” इस पर जब लव गिल ने हैरानी से पूछा कि क्या माही सच में टीवी सीरियल्स में मां के किरदार निभा रही हैं, तो आम्रपाली ने बेबाकी से जवाब दिया कि मुझे क्या पता… मैं नहीं देखती इनके सीरियल्स!

ये भी पढ़ें-

‘बिग बॉस 20’ में पहले ही हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार! कौन होगा बेघर?

2005 में जीता फेम गुरुकुल, फिर कहां गायब हो गए थे काजी तौकीर, अब बिग बॉस में हुई एंट्री

ईगो की लड़ाई शुरू

आम्रपाली की इस एक लाइन ने साफ कर दिया है कि ‘बिग बॉस’ के घर में टीवी स्टार्स का जो तथाकथित ‘सुपीरियरिटी कॉम्प्लेक्स’ है, उसे भोजपुरी सिनेमा की ये धाकड़ एक्ट्रेस कतई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं. ‘भाभी’ कहकर किसी की इमेज को फ्रेम करने की कोशिश करने वाली माही विज को आम्रपाली ने ये एहसास करा दिया है कि अगर बात किरदारों और काम पर आएगी, तो आईना दोनों तरफ से दिखाया जाएगा.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More