45 की उम्र में फिल्मों में डेब्यू कर रहीं रणबीर कपूर की बहन, पहले से क्या काम करती हैं?

45 की उम्र में फिल्मों में डेब्यू कर रहीं रणबीर कपूर की बहन, पहले से क्या काम करती हैं?

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी अब फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. 'दादी की शादी' में वो नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ नजर आएंगी. 45 साल की उम्र में उनका यह कदम लोगों के लिए खास माना जा रहा है.

किसी नए काम को करने के लिए उम्र मायने नहीं रखता, इसका जीता-जागता एग्जाम्पल रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सेट कर दिया है. दरअसल, रिद्धिमा ने अब जाकर फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा है.

कमाल की बात ये है कि वो कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और अपनी मां नीतू कपूर के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी. ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो पारिवारिक रिश्तों पर बेस्ड है. लोग इसके लिए एक्साइटेड हैं.

इससे पहले रिद्धिमा 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में दिखी थीं. ये शो चमक-दमक की दुनिया में रहने वाले सितारों की पर्सनल लाइफ पर बेस्ड था, जिसमें महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा सजदेह जैसे कई नाम शामिल थे.

फिल्मों में आने से पहले रिद्धिमा को ज्वेलरी डिजाइनर के तौर पर भी जाना जाता है. फिल्मी फैमिली से होने की वजह से रिद्धिमा हमेशा ही चर्चा में बनी रही हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.

रिद्धिमा कई बार अलग-अलग शो में दिखी हैं, जहां उन्होंने रणबीर के साथ अपने बॉन्डिंग पर बात की है. लोगों को दोनों का रिश्ता काफी पसंद है. अब लोग उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.