Lock Upp 2: तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है!.’TRP घमंडी’ योगेश रावत पर बुरी तरह भड़के रितेश देशमुख, हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी!
'लॉक अप 2' में TRP का घमंड दिखाने पर योगेश रावत पर रितेश देशमुख बुरी तरह से भड़के. शो से बेघर करने की धमकी मिलते ही योगेश ने मांगी हाथ जोड़कर माफी.
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में ड्रामा और हाई-वोल्टेज विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही में शो में वाइल्ड कार्ड बनकर दोबारा एंट्री करने वाले योगेश रावत को अपना एटीट्यूड दिखाना उस वक्त भारी पड़ गया, जब शो के होस्ट रितेश देशमुख का गुस्सा उन पर फूट पड़ा. बात इतनी बढ़ गई कि रितेश ने उन्हें सीधे शो से टर्मिनेट करने का फरमान सुना दिया, जिसके बाद योगेश को गिड़गिड़ाकर सरेआम माफी मांगनी पड़ी. हाल ही में धीरज धूपर को टास्क में हराकर वापस जेल में लौटे योगेश रावत बाकी कंटेस्टेंट्स (आकांक्षा चौधरी, राम कपूर, पामेला) के सामने यह डींग हांकते नजर आए थे कि उनके बाहर जाने के बाद शो की TRP गिर गई थी, इसीलिए मेकर्स को मजबूरी में उन्हें वापस लाना पड़ा.
योगेश का ये ‘ओवर-कॉन्फिडेंस’ और घमंड रितेश देशमुख को रत्ती भर भी पसंद नहीं आया. अचानक जेल के सेटअप में एंट्री करते हुए जेलर रितेश ने जेल के अंदर की बात का हवाला देते हुए योगेश को सीधे आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा,”मैं बाहर से सब सुन रहा था. क्या कहा तुमने? ‘नो योगेश, नो लॉक अप?’ तुम्हें क्या लगता है कि यह शो तुम्हारी वजह से चल रहा है? ‘इन्होंने मुझे निकाला, मेरे फैंस ने धज्जियां उड़ाईं, फिर मुझे वापस लाना पड़ा…’ तुम्हें मैंने निकाला था या नेटफ्लिक्स ने? इसके लिए तो टास्क हुआ था ना?”
तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है…
जब योगेश ने अपनी बात को घुमाने की कोशिश की, तो रितेश का पारा और चढ़ गया. उन्होंने साफ कहा कि जब कोई शो या मेकर्स पर उंगली उठाता है तो उसमें वो खुद, फराह खान और नेटफ्लिक्स आते हैं. रितेश ने कड़े शब्दों में कहा,”अगर तुम्हें लगता है कि इस शो को तुम्हारी जरूरत है, तो मैं साफ कर दूं. योगेश, हमें तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है! और मैं अभी तुम्हें इस घर से टर्मिनेट करता हूं!”
माफी मांगकर बैकफुट पर आए योगेश रावत
रितेश का ये कड़ा और सख्त रूप देखते ही योगेश रावत के पसीने छूट गए. जो योगेश कुछ देर पहले TRP बढ़ाने का दावा कर रहे थे, वे पलक झपकते ही पूरी तरह बैकफुट पर आ गए. योगेश ने दो-तीन बार हाथ जोड़कर रितेश देशमुख से माफी मांगी और माना कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है. अपनी सफाई में रोते-गिड़गिड़ाते हुए योगेश ने कबूल किया कि ऐसा कोई इरादा नहीं था और उन्हें इस शो की बहुत जरूरत है. योगेश के लगातार माफी मांगने और अपनी गलती का अहसास करने के बाद रितेश ने उन्हें आखिरी चेतावनी देकर छोड़ा और यह मामला शांत हुआ.
पहले भी हो चुकी है रितेश से नोकझोंक
ये पहली बार नहीं है जब योगेश और रितेश देशमुख के बीच ठनी हो. इससे पहले वाले एपिसोड्स में भी एक टास्क के दौरान जब योगेश ने बहस करते हुए कहा था,”सर अगर यही करना था तो फिर…”, तब भी रितेश ने उन्हें टोकते हुए सख्त लहजे में कहा था, “मुझे मत बताओ, मेरे साथ यह नाटक मत करो!” खैर, फिलहाल तो माफी मांगकर योगेश शो में टिके हुए हैं, लेकिन फिनाले से महज दो हफ्ते पहले रितेश की इस डांट ने उनके गेम का ग्राफ हिलाकर रख दिया है!
ये भी पढ़ें: हीरो के सामने किसकी चली हैकाजल राघवानी ने निरहुआ-आम्रपाली पर फोड़ा भड़ास का बम, निरहुआ बोले- तुम इसी लायक हो!




