गोवा में रूपल को मिला फिल्मी अंदाज का प्रपोजल, मंगेतर संग फोटो हो रही वायरल, दिसंबर में होगी शादी

गोवा में रूपल को मिला फिल्मी अंदाज का प्रपोजल, मंगेतर संग फोटो हो रही वायरल, दिसंबर में होगी शादी

टीवी एक्ट्रेस रूपाल त्यागी एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह है उनकी लव लाइफ का सबसे खूबसूरत मोमेंट. लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे एक्टर नोमिश भारद्वाज ने उन्हें गोवा की रोमांटिक शाम में फिल्मी अंदाज में प्रपोज कर दिया. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

टीवी एक्ट्रेस रूपल त्यागी को उनके बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज ने बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया. गोवा की खूबसूरत लोकेशन पर घुटनों के बल बैठकर किया गया यह प्रपोज़ल बिल्कुल किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था.

दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी, जहां पहली ही मुलाकात में उनके बीच एक खास कनेक्शन बन गया. धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों शादी के खूबसूरत सफर की शुरुआत करने वाले हैं.

नोमिश मुंबई से हैं, लेकिन लॉस एंजिल्स में भी काम करते हैं. रूपल ने बताया कि नोमिश की ईमानदारी, सादगी और केयरिंग ने उन्हें दिल से इंप्रेस किया और उन्होंने महसूस किया कि यही उनके परफेक्ट पार्टनर है.

दोनों के प्रपोजल की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. फैंस, टीवी स्टार्स और उनके को-एक्टर्स कमेंट करके लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वे दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं.

टीवी की 'गुंजन' यानी रूपल त्यागी के लिए यह साल बेहद खास साबित हो रहा है. करियर, प्यार और अब शादी—सब कुछ एक साथ मिलने पर रूपल बेहद खुश हैं और कपल जल्द ही अपनी नई जिंदगी शुरू करने को तैयार है.