उत्तराखंड: रूद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईवे पर खड़ी कार को नुकसान, केदारनाथ जा रहा था

उत्तराखंड: रूद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईवे पर खड़ी कार को नुकसान, केदारनाथ जा रहा था

केदार घाटी में एक बार फिर हेलीकॉप्टर क्रैश का मामला सामने आया है. यह हादसा शनिवार को रुद्रप्रयाग में बड़ासु के पास हुआ है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आपदा राहत टीमों ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है.

केदार घाटी में एक बार फिर हेलीकॉप्टर क्रैश का मामला सामने आया है. यह हादसा शनिवार को रुद्रप्रयाग में बड़ासु के पास हुआ है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आपदा राहत टीमों ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर बड़ासू से केदारनाथ जा रहा था. बीच रास्ते में तकनीकी दिक्कतों की वजह से यह घटना हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ासू हेलीपैड ने हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ की ओर उड़ान भरी थी. अभी कुछ ही दूर पहुंचा था कि कोई तकनीकी दिक्कत आई और देखते ही देखते हेलीकॉप्टर तेजी से नीचे आने लगा. इससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इतने में हेलीकॉप्टर सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी लोग सुरिक्षत हैं.

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे. इसके साथ इस सवाल का भी जवाब आना बाकी है कि यह हादसा क्यों हुआ.

खबर अपडेट हो रही है