Hit Film: ऐश्वर्या-सलमान का अधूरा प्यार और 27 साल पहले छा गई फिल्म, जीते थे 34 अवॉर्ड, सारे गाने हैं सुपरहिट

Hit Film: ऐश्वर्या-सलमान का अधूरा प्यार और 27 साल पहले छा गई फिल्म, जीते थे 34 अवॉर्ड, सारे गाने हैं सुपरहिट

Salman Khan And Aishwarya Rai: बॉलीवुड के दो बड़े नाम- सलमान खान और ऐश्वर्या राय... जो एक वक्त पर साथ थे और खूबसूरत बॉन्डिंग शेयर करते थे. पर बेहद खराब नोट पर दोनों का रिश्ता खत्म हुआ. लेकिन दोनों ने साथ में कुछ फिल्में की हैं, जो आज भी लोगों के दिल के करीब हैं. न सिर्फ फिल्म की कहानी, बल्कि एक-एक सीन और गाने आज भी सब सुनते हैं. उसमें से एक पिक्चर के बारे में आज आपको बताएंगे, जहां ऐश्वर्या और सलमान का अधूरा प्यार दिखा और फिल्म छा गई.

Salman Khan And Aishwarya Rai: सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता हमेशा से ही खूब चर्चा में रहा है. फिल्म के सेट से शुरू हुई प्रेम कहानी का एंड काफी खराब नोट पर हुआ. कुछ ही साल में दोनों का रिश्ता टूट गया था, पर यह फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चर्चित टॉपिक रहा है. दोनों के कई किस्से आज भी छाए रहते हैं. खैर, हम आज बात उनकी फिल्म की करेंगे. दोनों ने दो-तीन फिल्मों में साथ काम किया है. लेकिन 27 साल पहले इस फिल्म की बात ही कुछ और थी. जी हां, यहां बात ‘हम दिल दे चुके सनम’ की हो रही है. इस पिक्चर में समीर (सलमान खान) और ऐश्वर्या राय (नंदिनी) का प्यार अधूरा रह जाता है. फिर भी बॉक्स ऑफिस पर यह पिक्चर छा गई थी.

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ को ग्लोबल लेवल पर भी रिलीज किया गया था. इस फिल्म का वहां नाम था- ‘स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट’. संजय लीला भंसाली की पिक्चर का अजय देवगन भी हिस्सा थे. जिन्होंने फिल्म में ऐश्वर्या राय के पति का किरदार निभाया था. 16 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. जो न केवल ब्लॉकबस्टर कैटेगरी में शामिल हुई, साथ ही उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में शामिल हो गई थी.

ऐश्वर्या और सलमान की फिल्म ने जीते थे 34 अवॉर्ड

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ आज भी हर किसी के दिल के करीब है. यह दोनों की वो फिल्म है, जिसे जनता के अलावा क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था. इस फिल्म को चार नेशनल अवॉर्ड मिले थे, जो बेस्ट कोरियोग्राफर, बेस्ट आर्ट डायरेक्शन, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए था. साथ ही संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का बॉलीवुड अवॉर्ड मिला था. वहीं, ऐश्वर्या राय को बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला था. जबकि, कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते थे. जिसमें- बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट प्लेबैक सिंगर, बेस्ट BGM स्कोर और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड शामिल है. लेकिन खास है इस फिल्म के गाने, जो सारे के सारे आज भी सुपरहिट हैं.

ये भी पढ़ें:Bhooth Bangla Prediction: भूत बंगला का पेड प्रीव्यू में भौकाल, पहले दिन अक्षय कुमार करेंगे छप्परफाड़ कमाई, टूटेंगे ये रिकॉर्ड

दरअसल इस फिल्म के गानों के लिरिक्स महबूब कोतवाल ने लिखे थे. और संगीत इस्माइल दरबार ने म्यूजिक दिया था. जबकि, गाने कविता कृष्णमूर्ति, अलका याग्निक, कुमार सानू, उदित नारायण, हरिहरन, विनोद राठौड़, सुल्तान खान , शंकर महादेवन, केके शामिल है. इस फिल्म के गानों की लिस्ट में- ‘चांद छुपा बादल में’, ‘निंबूदा’, ‘आंखों की गुस्ताखियां’, ‘मन मोहिनी’, ‘झोंका हवा का’, ‘ढोली तारो ढोल बाजे’, ‘प्रेम धुन’, ‘तड़प तड़प’, ‘अलबेला साजन’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ शामिल हैं.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More