असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया हाथ, इस तरह भिजवा रहे खाने का सामान

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया हाथ, इस तरह भिजवा रहे खाने का सामान

असम के कई इलाकों में लोग बाढ़ की वजह से बेहद मुश्किल हालातों से जूझ रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. जानकारी के मुताबिक, वो लोगों तक खाने-पीने की चीजें पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

भारत के नॉर्थ-ईस्ट स्टेट असम में इस वक्त हर तरफ बाढ़ से तबाही का मंजर है. वहां से दिल को तोड़कर रख देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. सलमान खान को बॉलीवुड में तो लोगों की मदद करने के लिए जाना ही जाता है. अब उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाकर अपनी दरियादिली दिखाई है. इस राहत कार्य में साथ देने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने एनजीओ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. अभिनेता बाढ़ पीड़ितों तक खाने की चीजें भिजवा रहे हैं.

बाढ़ के हालातों की वजह से लोगों का रोजाना का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. ऐसे में खाने-पीने की भी समस्या है. इस आपदा की घड़ी में लोग अपने-अपने स्तर से बचाव के लिए आगे आ रहे हैं.फिलहाल जानकारी सामने आई है कि सलमान खान भी असम के लोगों की मदद कर रहे हैं.

बाढ़ पीड़ितों को इस तरह पहुंचा रहे मदद

एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, एक करीबी सूत्र से ये जानकारी सामने आई है कि सलमान खान असम में मौजूद अपने एक फैन क्लब के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद पहुंचाने की कोशिशों में जुटे हैं. ये हेल्प सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन के जरिए की जा रही है. इसमें शुरुआती तौर पर लोगों को रेडी-टू-ईट वाले खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं. जैसे बिस्कुट, ब्रेड, गुड़, मुरमुरे जैसे फूड इसमें शामिल हैं.

ये भी जानकारी सामने आई है कि बाढ़ पीड़ितों में राशन किट भी बांटने की योजना चल रही है और जरूरतमंद लोगों तक पीने के लिए साफ पानी, सैनिटरी पैड, मच्छरों से बचने की दवाएं, बीमार लोगों के लिए दवाइयां, जैसी जरूरी चीजें भी पहुंचाई जाएंगी.

पहले भी कर चुके हैं मदद

सलमान खान पहले भी पंजाब में आई बाढ़ के दौरान अपने एनजीओ के जरिए लोगों तक मदद पहुंचा चुके हैं. इसके अलावा कोविड के दौरान भी एक्टर लोगों की मदद के लिए सामने आए थे और राशन किट्स से लेकर लोगों की फाइनेंशियली मदद भी की थी.

आने वाली है नई फिल्म

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. उनकी ये फिल्म एक वॉर ड्रामा है, जिसमें 2020 में हुई गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई सैन्य झड़प के दौरान भारतीय जवानें के अदम्य साहस पर बेस्ड स्टोरी दिखाई जाएगी. सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: नई फिल्म की रिलीज से पहले राशा थडानी ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, हीरों संग आईं नजर

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More