OTT Release: इस हफ्ते OTT पर होगा धमाका, रिलीज होंगी 9 नई फिल्में और वेब सीरीज

OTT Release: इस हफ्ते OTT पर होगा धमाका, रिलीज होंगी 9 नई फिल्में और वेब सीरीज

OTT Release: अगर आप भी वीकेंड पर फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट बता रहे हैं, जो आपके वीकेंड का मजा दोगुना कर देंगी. यहां देखें लिस्ट...

OTT Release: अगर आप हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का इंतजार करते हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए काफी खास रहने वाला है. 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार समेत कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक 9 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन रिलीज में एक्शन, थ्रिलर, क्राइम, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा जैसे लगभग हर तरह के कंटेंट शामिल हैं, जिससे हर उम्र और हर पसंद के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ देखने को मिलेगा.

अगर आप वीकेंड पर घर बैठे एंटरटेनमेंट का पूरा मजा लेना चाहते हैं और सोच रहे हैं कि क्या देखें, तो यह लिस्ट आपके बहुत काम आने वाली है. चलिए जान लेते हैं 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कौन-सी फिल्में और वेब सीरीज किस OTT प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: Alia-Ranveer: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को 3 साल पूरे, फिल्म के लिए आलिया भट्ट या रणवीर सिंह, किसे मिली थी ज्यादा फीस?

ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज

द डेविल वियर्स पराडा 2

ओटीटी: जियो हॉटस्टार | रिलीज डेट: 29 जुलाई

सालों बाद इस पॉपुलर फिल्म का सीक्वल दर्शकों के बीच आ रहा है. कहानी एक बार फिर फैशन इंडस्ट्री की चमक-दमक, बड़े फैसलों और प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमेगी. फिल्म में पुराने किरदारों के साथ कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे.

फाइनल प्रोजेक्ट

ओटीटी: नेटफ्लिक्स | रिलीज डेट: 29 जुलाई

‘फाइनल प्रोजेक्ट’ एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसे मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर कदम पर नए राज खुलते हैं. फिल्म में भरपूर एक्शन और रोमांच देखने को मिलेगा.

हार्टबीट 3

ओटीटी: जियो हॉटस्टार | रिलीज डेट: 30 जुलाई

‘हार्टबीट’ का तीसरा सीजन मेडिकल ड्रामा और इमोशनल कहानियों के साथ वापसी कर रहा है. इस बार डॉक्टरों की निजी जिंदगी और अस्पताल में आने वाली नई चुनौतियों को पहले से ज्यादा गहराई से दिखाया जाएगा.

दे डेविल्स माउथ

ओटीटी: प्राइम वीडियो | रिलीज डेट: 29 जुलाई

यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रहस्य और डर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. कहानी ऐसे लोगों की है जो एक खतरनाक जगह पर पहुंच जाते हैं, जहां उनके सामने कई भयावह घटनाएं घटती हैं.

द बॉम्बिंग ऑफ पैन AM 103

ओटीटी: नेटफ्लिक्स | रिलीज डेट: 30 जुलाई

यह फिल्म एक ऐतिहासिक विमान हादसे और उससे जुड़ी जांच पर आधारित है. इसमें हादसे के पीछे की साजिश, जांच एजेंसियों की पड़ताल और पीड़ित परिवारों के संघर्ष को विस्तार से दिखाया गया है.

ठुकरा के मेरा प्यार 2

ओटीटी: जियो हॉटस्टार | रिलीज डेट: 31 जुलाई

पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार का ये दूसरा सीजन है, जो फैंस को उतना ही पसंद आएगा जितना पहला आया था. इस सीजन नें रिश्तों में आने वाले नए उतार-चढ़ाव और भावनात्मक संघर्ष को दिखाया जाएगा. इस बार कहानी में प्यार, भरोसे और बदले की भावनाओं का नया मोड़ देखने को मिलेगा.

द लीजेंड ऑफ करण

ओटीटी: सोनी लिव | रिलीज डेट: 31 जुलाई

यह पौराणिक और ऐतिहासिक तत्वों से प्रेरित सीरीज है, जिसमें महाभारत के महान योद्धा कर्ण के जीवन, उनके संघर्ष, त्याग और वीरता को नए अंदाज में पेश किया गया है.

बैटमैन: केप्ड क्रूसेडर सीजन 2

ओटीटी: प्राइम वीडियो | रिलीज डेट: 31 जुलाई

बैटमैन की एनिमेटेड सीरीज का दूसरा सीजन एक बार फिर गोथम सिटी में अपराधियों के खिलाफ उसकी जंग को दिखाने वाला है. नए विलेन, दमदार एक्शन और रोमांचक कहानी इस सीजन को पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाते हैं, जिसे देखने भी काफी मजा आने वाला है.

लेडीज इन ब्लैक

ओटीटी: नेटफ्लिक्स | रिलीज डेट: 31 जुलाई

यह एक क्राइम-ड्रामा सीरीज है, जिसमें कुछ महिलाओं की जिंदगी अचानक अपराध और रहस्यों के जाल में उलझ जाती है. कहानी में सस्पेंस, इमोशन और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: 9 साल की उम्र में करीबी ने की गंदी हरकत हर्षद चोपड़ा ने बयां किया बचपन का दर्द, गे पुरुषों से डरने की बताई वजह

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More