Highest Paid Villain: ये हैं इंडियन सिनेमा के 6 सबसे महंगे विलेन, टॉप-3 में बॉलीवुड का कोई एक्टर नहीं, कौन है नंबर-1?
Highest Paid Villain: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक... इंडियन सिनेमा में इस वक्त ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो खूंखार विलेन का किरदार निभा रहे हैं. आज आपको उस विलेन के बारे में बताएंगे, जिसने खलनायक बनने के लिए सबसे ज्यादा रकम वसूली है. टॉप-6 एक्टर्स की लिस्ट में कौन-कौन हैं, जान लीजिए
Highest Paid Villain: साल 2026 की शुरुआत से अबतक जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं है, उनमें जितना इम्प्रेस हीरो ने किया, उतना ही खलनायक भी चर्चा में रहे. वो कहते हैं न- बिना खूंखार विलेन से टक्कर लिए अगर आसानी से हीरो जीत गया, तो वो भी क्या जीत है. हालांकि, इंडियन सिनेमा में ऐसे कई खतरनाक विलेन रहे हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर देखकर ही जनता ही सांसें अटक जाती थी. कई ऐसे विलेन भी रहे हैं, जिन्हें हीरो से ज्यादा फीस मिलती थी. इस वक्त विलेन का रोल करने के लिए कई एक्टर्स तगड़ी फीस वसूलते हैं. अभी इंडियन सिनेमा का सबसे महंगा विलेन कोई और नहीं, बल्कि यश ही हैं. जी हां, वो ‘रामायण’ में रावण बनने वाले हैं, जिनकी पार्ट 2 में रणबीर कपूर से टक्कर देखने को मिलेगी. पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा.
जिन एक्टर्स का हाइएस्ट पेड विलेन में नाम भी सामने आ रहा है, उनमें कमल हासन, विजय सेतुपति, रणवीर सिंह और संजय दत्त भी शामिल हैं. हालांकि, यह जो लिस्ट सामने आ रही है, उसमें टॉप-3 में कोई भी बॉलीवुड एक्टर शामिल नहीं है. आइए बताते हैं किसने किस फिल्म के लिए कितनी फीस ली थी. और यश कितने करोड़ से टॉप कर रहे हैं.
टॉप-6 सबसे महंगे विलेन कौन हैं?
1. यश: KGF स्टार यश जल्द नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं. दोनों पार्ट मिलाकर ये 100 करोड़ रुपये होता है. साथ ही वो फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं, इसलिए प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल से भी अपना हिस्सा लेंगे. ऐसे में उनकी उनकी कुल कमाई 200 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, जो उन्हें इंडियन सिनेमा का सबसे महंगा विलेन बनाती है.
2. कमल हासन: साल 2024 में आई ‘कल्कि 2898एडी’ में कमल हासन विलेन के रोल में दिखे थे, जिन्होंने सुप्रीम यासकिन का रोल किया था. साथ ही उस पिक्चर में थोड़ा ही रोल था, लेकिन पार्ट 2 में धमाल मचाते दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 से 30 करोड़ रुपये एक्टर को फीस मिली थी.
3. विजय सेतुपति: अब बारी आती है विजय सेतुपति की. जो शाहरुख खान की ‘जवान’ में विलेन बने थे, पिक्चर 2023 में आई थी जिसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था.काली का किरदार निभाने के लिए एक्टर को 21 करोड़ रुपये फीस मिली थी.

कमल हासन और संजय दत्त
4. रणवीर सिंह: ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में थे और रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी बने थे. एक्टर ने इतने धमाकेदार तरीके से विलेन का रोल किया था कि हर किसी को इम्प्रेस कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने 13-15 करोड़ रुपये तक इस रोल के लिए चार्ज किए थे.
5. संजय दत्त: न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि लंबे वक्त से साउथ फिल्मों में विलेन के लिए संजय दत्त ही पहली च्वाइस हैं. यश की फिल्म KGF 2 के लिए संजय दत्त को 10-12 करोड़ रुपये फीस मिली थी. वो फिल्म में अधीरा का खूंखार रोल करते दिखे थे, जिनका लुक भी बेहद खतरनाक था. दरअसल विजय की लियो के लिए कुछ इतनी ही फीस मिली थी.
6. सैफ अली खान: प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान ने रावण का रोल किया था. 600 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट से फिल्म को बनाया गया था, पर यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. इस फिल्म के लिए सैफ को 10 करोड़ रुपये मिले थे.




