KING: रिलीज से 5 महीने पहले शाहरुख खान की बड़ी तैयारी, ‘किंग’ को लेकर अगस्त में क्या होने वाला है?

KING: रिलीज से 5 महीने पहले शाहरुख खान की बड़ी तैयारी, ‘किंग’ को लेकर अगस्त में क्या होने वाला है?

KING: शाहरुख खान की 'किंग' का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. 24 दिसंबर को फिल्म आ रही है, जिसकी रिलीज में कोई देरी नहीं होगी. अब लगता है कि मेकर्स ने रिलीज से पांच महीने पहले ही एक सॉलिड प्रमोशनल स्ट्रेटजी तैयार कर ली है. जानिए फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आ गया है?

KING: 2023 के बाद से ही बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान का इंतजार हो रहा है. एक बार फिर उसी स्ट्रेटजी के साथ वो ‘किंग’ लेकर आ रहे हैं, जिस तरह 2023 में लौटे थे. और दोनों फिल्मों ने 1000 करोड़ से भी ज्यादा कमाए थे.’किंग’ पर लंबे वक्त से काम चल रहा है, जिसे सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं. कुछ वक्त पहले ही अपडेट सामने आया था कि फिल्म का आखिरी शेड्यूल जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, जिसका काम मेकर्स एक ऐसे लोकेशन पर करना चाहते हैं. जहां पहले शूट न हुआ हो. खैर, 24 दिसंबर, 2026 को यह पिक्चर आएगी और रिलीज डेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होने वाला है. इसी बीच नई रिपोर्ट से पता लगा कि, ‘किंग’ का प्रमोशन जल्द ही शुरू होने वाला है. जबकि अभी रिलीज में पूरे 5 महीने का वक्त बचा है.

शाहरुख खान के लिए फिल्म ‘किंग’ काफी खास होने वाली है. पहली वजह है कि वो खुद लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. साथ ही उनकी बेटी सुहाना खान इस पिक्चर से थिएट्रिकल डेब्यू करने वाली हैं. दीपिका पादुकोण, राघव जुयाल, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन समेत कई एक्टर्स इस पिक्चर का हिस्सा हैं. इसी बीच बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड पर एक रिपोर्ट छपी. जिसमें कहा गया कि, फिल्म अपने प्रमोशनल कैंपेन के साथ लोगों के सामने आने के लिए तैयार है.

शाहरुख खान ने कौनसी तैयारी कर ली?

जानकारी के मुताबिक, ‘किंग’ के प्रमोशन से जुड़ी चीजें अगस्त के आखिर में रिलीज होंगी. और जो मेकर्स लेकर आ रहे हैं, उसके लिए कोई भी तैयार नहीं है. फिल्म का स्केल और कंटेंट, दोनों ही बहुत बड़े हैं. अगर तैयार किए गए सरप्राइज लोगों को पसंद आते हैं, तो ‘किंग’ की एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले ही चीजें फिल्म के फेवर में रह सकती हैं.

शाहरुख खान ने ‘किंग’ के लिए 24 दिसंबर, 2026 का दिन चुना है, यह क्रिसमस का पीरियड है, जिसमें फिल्म को पूरा-पूरा फायदा होने की उम्मीद है. अभी फिल्म से सिर्फ शाहरुख खान का लुक ही सामने आया है. साथ ही रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. इसी बीच पता लगा कि इसका प्रमोशन जल्द ही शुरू होने वाला है. दरअसल जितनी जल्दी फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन शुरू होगा, उसी तरह से लोगों के बीच फिल्म को लेकर बज क्रिएट होगा. क्योंकि यह फिल्म बड़े लेवल पर रिलीज हो रही है, तो मार्केटिंग का पहला फेज सिर्फ यहां तक सीमित नहीं होना चाहिए कि लोगों को फिल्म के बारे में जानकारी मिल जाए. मेकर्स को और भी माहौल सेट करना होगा. हालांकि, मेकर्स की तरफ से प्रमोशंस को लेकर अबतक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More