India’s Got Latent 2: समय रैना ने मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कसा तंज, बोले- ‘आमिर खान जैसा गेम…’

India’s Got Latent 2: समय रैना ने मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कसा तंज, बोले- ‘आमिर खान जैसा गेम…’

India's Got Latent 2: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के लेटेस्ट एपिसोड में मुनव्वर फारुकी और राघव जुआल बतोर गेस्ट पहुंचे थे. इस दौरान समय ने मुनव्वर की दूसरी शादी पर कुछ ऐसा कह दिया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है.

India’s Got Latent 2: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपनी बेबाक कॉमेडी और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं. इस बार वह ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2’ के एक एपिसोड में मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर किए गए मजाक को लेकर चर्चा में आ गए हैं. शो के दौरान समय ने ऐसा तंज कसा कि वहां मौजूद मेहमानों के साथ-साथ दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

इंडियाज गॉट लेटेंट के नए एपिसोड में इस बार मुनव्वर के साथ एक्टर राघल जुआल भी पहुंचे हैं. राघव अपनी अपकमिंग फिल्म भाई तेरा स्टार के प्रमोशन के लिए शो में आए हैं. उनके साथ उनकी को-स्टार निहारिका भी नजर आईं. चलिए जानते हैं समय ने मुनव्वर की दूसरी शादी पर क्या कहा है?

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: शिवांगी जोशी ने बनाई झूठी कहानी? ब्रेड-बटर वाली कहानी पर उठे सवाल, पुराना वीडियो हुआ वायरल

समय ने उड़ाया मुनव्वर की दूसरी शादी का मजाक

बातचीत के दौरान समय रैना ने दर्शकों से कहा कि उनकी फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, इसलिए सभी इसे थिएटर में जाकर देखें. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर बारिश की वजह से लोग सोच रहे हैं कि बाद में ओटीटी पर देख लेंगे, तो ऐसा बिल्कुल न करें. इस पर राघव जुयाल ने तुरंत बीच में टोकते हुए कहा कि फिल्म इतनी जल्दी ओटीटी पर नहीं आने वाली है और इसे सिर्फ थिएटर में ही देखा जा सकेगा.

इसके बाद समय रैना ने राघव से मजाक में पूछा, “लगी शर्त?” इस पर राघव ने कहा कि वह आमिर खान की तरह गेम खेल रहे हैं और चाहते हैं कि लोग फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों में ही देखें. तभी समय रैना ने चुटकी लेते हुए कहा, “आमिर सर जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है.” समय का यह कमेंट सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे. बता दें कि अब ऐसा माना जा रहा है कि समय रैना का यह मजाक आमिर खान और मुनव्वर फारूकी की शादियों को लेकर था.