सत्ता सम्मेलन बिहार: बिहार में बीजेपी कब बनेगी आत्मनिर्भर? सम्राट चौधरी ने दिया जवाब
टीवी9 भारतवर्ष के खास कार्यक्रम 'सत्ता सम्मेलन बिहार' में प्रदेश के सियासी दिग्गज पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और प्रशांत किशोर शामिल हो रहे हैं. मंच पर चुनाव से पहले के बिहार में बने राजनीतिक माहौल पर गहन चर्चा होगी.
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले टीवी9 भारतवर्ष अपने राजनीतिक विचारों के मंच ‘सत्ता सम्मेलन बिहार’ लेकर हाजिर है. ‘सत्ता सम्मेलन बिहार’ का आयोजन आज पटना में किया जा रहा है. बिहार में बीजेपी कब बनेगी आत्मनिर्भर के सवाल पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बीजेपी का सवाल है कि वह पहले भी किंगमेकर की भूमिका में थी और आज भी है.कार्यक्रम का आगाज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हो रहा है.
‘सत्ता सम्मेलन बिहार’ में प्रदेश के सियासी दिग्गज पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और प्रशांत किशोर शामिल हो रहे हैं. मंच पर चुनाव से पहले के बिहार में बने राजनीतिक माहौल पर गहन चर्चा होगी. कार्यक्रम में कई सत्र रखे गए हैं जिनमें यहां की राजनीति से जुड़े अहम पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा और आगामी चुनावों की संभावनाओं पर मंथन भी किया जाएगा.



