Shreyas Iyer Health Update: श्रेयस अय्यर का अब ऐसा है हाल, सूर्यकुमार यादव ने दी बड़ी खुशखबरी

Shreyas Iyer Health Update: श्रेयस अय्यर का अब ऐसा है हाल, सूर्यकुमार यादव ने दी बड़ी खुशखबरी

टीम इंडिया के T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है. उनका कहना है कि मेरी अय्यर से फोन पर बात हुई है. वो ठीक है. जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.

Shreyas Iyer Health Update: 3 वनडे मैचों की सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया 5 T20I मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करेगी. 29 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. इस दौरान T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. सूर्या ने फैंस को अय्यर की तबीयत को लेकर बड़ी खुशखबरी दी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते समय श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे. इस समय उनका इलाज चल रहा है.

सूर्यकुमार यादव ने क्या जानकारी दी?

पहले T20I मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकमार यादव ने श्रेयस अय्यर की चोट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा, “अय्यर की हालत में सुधार हो रहा है. वो हमें फोन पर जवाब दे रहे हैं, यानी वो बिल्कुल ठीक हैं. जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं. अगले कुछ दिनों तक उनकी निगरानी की जाएगी, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है”.

सूर्या ने आगे कहा, “अय्यर को जैसे चोट लगी वैसा होता है नहीं है. ये बहुत रेयर होता है. श्रेयस भी तो रेयर ही है. रेयर टैलेंट के साथ ही रेयर होता है कभी-कभी. भगवान ने साथ दिया है, वो जल्दी ठीक हो रहा है. उम्मीद है कि हम उसे यहां से साथ ही लेकर जाएंगे”.