जॉर्डन में अंतिम संस्कार के दौरान चर्च पर हमला, 6 की मौत, 28 लोग घायल

जॉर्डन में अंतिम संस्कार के दौरान चर्च पर हमला, 6 की मौत, 28 लोग घायल

जॉर्डन के एक चर्च में भयानक हमला हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत और 28 लोगों के घायल होने की सूचना है. चर्च में एक अंतिम संस्कार के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था.

जॉर्डन में अंतिम संस्कार के दौरान एक चर्च में ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को करक प्रांत के हमूद गांव में स्थित चर्च में कुछ अनजान बंदूकधारी एक कार में आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. सरकारी प्रवक्ता डॉ. अल-मोमानी मोहम्मद ने इस घटना को ‘बहुत भयानक हमला’ बताया है. वहीं, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II ने कहा कि चर्च को निशाना बनाने वाले आतंकवादी हमले के आरोपियों को सबसे सख्त सजा दी जाएगी.

सरकारी टीवी अल-ममलका पर दिखाए गए एक वीडियो में तीन लोग फुटपाथ से चर्च पर गोलियां चलाते हुए और पेड़ों और एक छोटी दीवार के पीछे छिपकर चर्च के एंट्रेंस की ओर भागते हुए दिखाई दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम संस्कार में शामिल हुए खालिद बुरकान नाम के शख्स ने अल-ममलका को बताया कि दर्जनों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और हमलवारों ने कई मिनट पर उनपर गोलियां चलाईं. हमलावरों में से एक के पास राइफल थी और दूसरे के पास पिस्टल थी. इस भयानक हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है. जॉर्डन के अधिकारियों ने भी अब तक यह नहीं बताया कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है.

किंग अब्दुल्ला ने कहा- कड़ा जवाब दिया जाएगा

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘करक में हुए आतंकवादी हमले का बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा. जो लोग यह गलतफहमी पालते हैं कि वो अपनी गोलियों से जॉर्डन के लोगों को बांट सकते हैं, वो हमारी एकता के सामने कभी सफल नहीं हो पाएंगे. उत्तर से लेकर दक्षिण तक जॉर्डन के सभी लोग एक ही भूमि और एक ही भाग्य से जुड़े हैं और उनके बीच कोई दीवार नहीं है. हम शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. जॉर्डन के हर नागरिक का जीवन अनमोल है और जो कोई भी हमारे देश को धमकाने की हिम्मत करेगा, हम उसके खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई करेंगे’.

देश की कुल आबादी का सिर्फ 2 प्रतिशत हैं ईसाई

जॉर्डन सरकार के मंत्रियों और इलाके के अधिकारियों ने इस गोलीबारी की निंदा की है. अधिकारियों का कहना है कि जॉर्डन में ऐसे हमले बहुत कम होते हैं. साथ ही यह भी बताया कि ईसाई समुदाय देश की कुल आबादी का सिर्फ 2 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें: चीन में क्या चल रहा? 4 साल में 30 प्रतिशत बड़े अफसर हटाए गए, सभी थे जिनपिंग के करीबी

सोनू शर्मा
सोनू शर्मा

TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. यहां न्यूज डेस्क पर काम करते हैं. इससे पहले ट्रेंडिंग टीम में थे. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 10 साल से अधिक का अनुभव है. पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता स्थित NSHM कॉलेज से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. उसके बाद IBN7 (अब न्यूज18 इंडिया) में इंटर्नशिप की. फिर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर सुदर्शन न्यूज चैनल से जुड़े. यहां स्पोर्ट्स टीम के साथ काम किया. फिर बिहार के पटना स्थित आर्यन न्यूज (बतौर प्रोड्यूसर), दिल्ली स्थित नेड्रिक न्यूज (बतौर सब एडिटर) और अमर उजाला जैसे संस्थानों में काम किया. अमर उजाला डिजिटल में बतौर सब एडिटर नेशनल और इंटरनेशनल बीट के साथ-साथ ट्रेंडिंग, ऑड, स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट पर काम किया. यहां शिफ्ट हेड की भूमिका भी निभाई. उसके बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े. ट्रेंडिंग के साथ-साथ ऑड न्यूज, हेल्‍थ, साइंस और रिसर्च में बेहतरीन पकड़ है. किताबें पढ़ने का शौक है.

Read More