Sunil Grover: आमिर खान ही नहीं अमिताभ बच्चन, गुलजार और राजामौली की भी ‘नैचुरल मिमिक्री कर चुके हैं सुनील ग्रोवर

Sunil Grover: आमिर खान ही नहीं अमिताभ बच्चन, गुलजार और राजामौली की भी ‘नैचुरल मिमिक्री कर चुके हैं सुनील ग्रोवर

Sunil Grover Mimicry: आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस सुर्खियों में है. इस फिल्म के लेटेस्ट प्रमोशन वीडियो में आमिर खान और वीर दास के साथ 'आमिर खान' के अंदाज में सुनील ग्रोवर भी नजर आए. सिर्फ आमिर खान ही नहीं सुनील ग्रोवर कई सेलिब्रिटीज की मिमिक्री कर चुके हैं.

Sunil Grover Mimicry: कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह सुनील ग्रोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वैसे तो सुनील अपनी सधी हुई एक्टिंग और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत है, किसी भी सेलिब्रिटी की ‘नैचुरल मिमिक्री’. हाल ही में नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आमिर खान के अंदाज को हू-ब-हू कॉपी कर उन्होंने सबका दिल जीत लिया, उनका ये अंदाज बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस के लिए सुनील ग्रोवर के साथ आमिर खान के अंदाज में प्रमोशनल वीडियो शूट कर डाला. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील की फेहरिस्त में सिर्फ आमिर खान ही नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन से लेकर एसएस राजामौली तक कई दिग्गज शामिल हैं?

आइए डालते हैं सुनील ग्रोवर के उन यादगार किरदारों पर एक नजर, जहां उन्होंने सिर्फ नकल नहीं की, बल्कि उन दिग्गजों को मंच पर ‘जीवित’ कर दिया.

अमिताभ बच्चन का केबीसी वाला अंदाज

सुनील ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन की मिमिक्री को सिर्फ आवाज तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने बिग बी के बैठने के स्टाइल, उनके हाथों के मूवमेंट और उस गहरी आवाज में छिपे ‘ठहराव’ को पकड़ा. ‘द कपिल शर्मा शो’ में जब सुनील ‘केबीसी’ का पैरोडी वर्जन करते थे, तब दर्शकों के साथ शो में शामिल हुए सेलिब्रिटी मेहमानों को भी खूब मजा आता था.

सलमान खान के दस का दम में उनका ‘बाला बाला’ गाने पर अमिताभ बच्चन के लुक में किया हुआ डांस आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है. केबीसी के लेटेस्ट सीजन में खुद अमिताभ बच्चन के सामने ही उन्होंने उनकी फिल्म ‘दीवार’ का डायलॉग बोला. उन्होंने सिर्फ आवाज नहीं बदली, बल्कि उस तिरछी नजर और गंभीर चेहरे को भी बिग बी के सामने पेश किया. उनका ये एक्ट देखकर खुद अमिताभ बच्चन ने एक बार उनकी तारीफ में कहा था, “सुनील, आप जो करते हैं, वो मिमिक्री नहीं है. आप उस इंसान को ऑब्जर्व करते हैं. ये कमाल की प्रतिभा है.” इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि इन्हें देखकर ऐसे लग रहा है कि मैं अपने आप से बात कर रहा हूं.

Sunil Grover Pic 12 01 2026 1280 720

जब एस एस राजमौली बने सुनील ग्रोवर

जब ‘आरआरआर’ की टीम अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंची थी. उस दौरान सुनील ग्रोवर ने दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली का अवतार लिया था. राजामौली जिस तरह से अपनी फिल्मों को समझाते हैं और उनकी जो बॉडी लैंग्वेज है, सुनील ने उसे बिना किसी ओवर-एक्टिंग के पेश किया.