Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर आ गया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, फिल्म रिलीज से 5 दिन पहले क्या होने वाला है?

Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर आ गया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, फिल्म रिलीज से 5 दिन पहले क्या होने वाला है?

Sunny Deol Border 2 Update: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी एक साथ 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब इस पिक्चर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.

Sunny Deol Border 2 Update: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक बार फिर से मेजर कुलदीप सिंह के रोल में पर्दे पर नजर आने को तैयार हैं. वो साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ लेकर आ रहे हैं. उनके साथ इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी फिल्म का हिस्सा हैं. सनी के फैंस उन्हें इस फिल्म में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. अब एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसके बारे में जानकर उनके फैंस और भी ज्यादा उत्सुक हो जाएंगे. दरअसल, फिल्म की एडवांस बुकिंग से जुड़ी जानकारी आई है.

बॉर्डर 2‘ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. माना जा रहा है कि उससे 5 दिन पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होगी. यानी ऑडियंस फिल्म रिलीज से 5 दिन पहले ही इसका टिकट एडवांस में बुक कर पाएंगे. ये जानकारी फिल्म क्रिटिक रोहित जायसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है. उन्होंने X पर लिखा, ” मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों में ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग 18 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है.”