Surbhi Jyoti: हरे सूट में इठलाती दिखीं टीवी की ‘बेला’, सुरभि ज्योति ने फ्लांट किया बेबी बंप
टीवी की जोया यानी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को जी रही हैं. और ऐसे में वो फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.
टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने किरदारों के लिए जानी जाती हैं. कभी बेला बनकर तो कभी जोया बनकर एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों पर राज किया है.
सुरभि मां बनने वाली हैं और इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं.
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जहां वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं.
एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर के अनारकली सूट में अपनी प्यारी सी तस्वीरों को शेयर किया. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं.
सुरभि ने इस सूट के साथ मल्टीकलर का कुंदन नेकलेस वियर किया है.
एक्ट्रेस ने इसी शेड की हाथपट्टी भी पहनी है जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है. एक्ट्रेस ने अपने हाथ में सुरजमुखी के फूलों को लिया है.
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख फैंस भी कमेंट्स करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.



