Umesh Chauhan: लगा मुझे हार्ट अटैक आया…टाइगर पर हुई फायरिंग में घायल हुए फैन उमेश ने बताई पूरी घटना

Umesh Chauhan: लगा मुझे हार्ट अटैक आया…टाइगर पर हुई फायरिंग में घायल हुए फैन उमेश ने बताई पूरी घटना

टाइगर श्रॉफ फायरिंग के दौरान घायल हुए फैन उमेश चौहान ने बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें लगा कि जैसे उनको हार्ट अटैक आया है. उन्होंने कहा कि उन्हें तेज़ दर्द हुआ और वो सांस नहीं ले पा रहे थे.

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान घायल हुए उनके एक फैन उमेश चौहान ने बताया है कि जब उन्हें गोली लगी तो उन्हें इसका अहसास ही नहीं हुआ. सीने में दर्द होने के बाद उमेश को लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आया है. बाद में जब उमेश को अस्पताल पहुंचाया गया तब उन्हें इस बात की खबर हुई कि टाइगर पर फायरिंग के दौरान उनको गोली लग गई है. उमेश अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है.

इस हमले में टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी थी, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस बलूच को हाथ में गोली लगी थी. टाइगर खुद ही कार चलाकर अपने ड्राइवर को अस्पताल ले गए थे. इस घटना के दौरान ही उमेश को भी गोली लगी. वायरल वीडियो में उमेश भी गोली लगने के बाद चीखते चिल्लाते नज़र आ रहे हैं. बाद में उन्हें ऑटो रिक्शा के जरिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें केईएम अस्पताल रेफर किया गया. इस वक्त उमेश आईसीयू में हैं और बुधवार 21 अक्टूबर को ऑपरेशन के जरिए उनकी गोली निकालने की कोशिश की जाएगी.

“मैं वीडियो बना रहा था”

इस बीच उमेश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अस्पताल में बेड पर लेटे हैं और उन्होंने ऑक्सीजन मास्क भी पहना हुआ है. मीडिया से बात करते हुए वो बताते हैं, “उस दिन टाइगर श्रॉफ भाई खेलकर जा रहे थे. शाम के 7 बज रहे थे लगभग. जब उनकी गाड़ी बाहर निकली है गेट से तो शीशे के पास में मैं खड़ा था, टाइगर श्रॉफ जी जिधर बैठे थे, उसके एकदम पास में मैं खड़ा था, मैं वीडियो बना रहा था.”

“लगा टायर फटने की आवाज है”

उमेश चौहान आगे बताते हैं, “आवाज आई तो मुझे लगा कि टायर फटने की आवाज है. उसके बाद मेरे सीने में बहुत तेज़ दर्द हुआ. इतने में मैं वहां चिल्ला चिल्ला कर सबसे मदद मांगने लगा. ‘मेरे सीने में दर्द हो रहा है, कोई पंप कर दो, मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं.’ मुझे मालूम नहीं था कि गोली लगी है, जब मैं कूपर अस्पताल में आया तब मुझे पता लगा कि मुझे गोली लगी है. पहले तो मैंने सोचा कि मुझे हार्ट अटैक आया है. कूपर अस्पताल में मेरा चेकअप हुआ. फिर वहां से यहां पर ट्रांसफर किए.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More