Asha Bhosle के निधन के बाद वरुण धवन ने उठाया बड़ा कदम, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज पोस्टपोन
Hai Jawani To Ishq Hona Hai: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अपकमिंग मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' का फर्स्ट लुक आज 13 अप्रैल को आने वाला था. लेकिन आशा बोसले के निधन के चलते मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है. 'है जवानी तो इश्क होना है' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज को टाल दिया गया है.
Hai Jawani To Ishq Hona hai First Look: वरुण धवन ने ‘बॉर्डर 2’ से काफी वाहवाही बटोरी और हर तरफ छा गए. इस फिल्म के बाद वरुण धवन एक रोमांटिक फिल्म में नजर आने के लिए तैयार हैं. वरुण धवन जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आएंगी. 13 अप्रैल को इस फिल्म का फर्स्ट लुक आने वाला था, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था. लेकिन आशा भोसले के निधन से मेकर्स ने अपना फैसला बदल लिया है. दिग्गज गायिका के सम्मान में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के फर्स्ट लुक रिलीज को टाल दिया गया है.
महान गायिका आशा भोसले के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है. परिवार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा है. पूरी इंडस्ट्री दिग्गज गायिका को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे रही है. अब वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के मेकर्स ने भी ऐलान किया है कि उन्होंने फिल्म का पहला लुक जारी करने की प्लानिंग को टाल दिया है.
14 अप्रैल को आएगा फिल्म का फर्स्ट लुक
आशा भोसले के निधन के बाद वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ के मेकर्स ने सम्मान के तौर पर फिल्म के फर्स्ट लुक की रिलीज एक दिन के लिए टाल दी है. फिल्म मेकर्स ने अपने X अकाउंट पर जाकर ये ऐलान किया की कि महान गायिका के निधन के बाद टीम ने दिवंगत गायिका के सम्मान में फिल्म का ‘फर्स्ट लुक’ एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है. उन्होंने ट्वीट किया, “महान आशा भोसले जी के निधन पर हम उस आवाज को याद करने के लिए कुछ पल रुकते हैं, जिसने संगीत और भावनाओं की कई पीढ़ियों को आकार दिया है. सम्मान के तौर पर हम अब ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक आज के बजाय कल रिलीज करेंगे. उनके फैंस और परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखेंगे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.”
A voice that will live on forever in our hearts



