IPL के बीच प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का, आम लोगों संग बैठकर सुना प्रवचन

IPL के बीच प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का, आम लोगों संग बैठकर सुना प्रवचन

Virat Anushka: आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे हैं. कपल की प्रेमानंद महाराज से ये पांचवीं मुलाकात है. अनुष्का और विराट ने बहुत सादे अंदाज में महाराज जी के दरबार में आम लोगों के साथ बैठकर प्रवचन सुना.

Virat Kohili Anushka Sharma Visit Premanand Maharaj: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इंफ्लुएंसर की पोस्ट को लाइक कर दिया था, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया. इसी कंट्रोवर्सी के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहंचे हैं. विराट और अनुष्का के वृंदावन से कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो खूब चर्चा बटोर रहे हैं. विराट और अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से ये पांचवीं मुलाकात है. दोनों ने महाराज जी के दरबार में पहुंचकर आम लोगों संग बैठकर प्रवचन सुना. विराट और अनुष्का की सादगी की लोग सोशल मीडिया पर काफी तारीफ कर रहे हैं.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार, 20 अप्रैल को वृंदावन पहुंचे और वराह घाट पर स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज मुलाकात की. विराट और अनुष्का की कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें कपल कई लोगों के साथ शांति से बैठा हुआ और प्रवचन सुनता हुआ दिखाई दिया. पिछले पांच महीनों में अनुष्का और विराट कई बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा चुके हैं.

प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोमवार सुबह वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने महाराज जी का प्रवचन पूरे भक्तिधाव के साथ सुना. विराट और अनुष्का की प्रेमानंद महाराज के लिए गहरी आस्था किसी से छिपी नहीं है. इससे पहले भी कपल इसी साल 20 फरवरी को वृंदावन आए थे.

अब अक्षय तृतीया जैसे खास मौके के बाद वृंदावन के इस सत्संग में शामिल होकर विराट और अनुष्का ने भक्ति भाव से महाराज जी का आशीर्वाद लिया. इस दौरान एक वायरल वीडियो में किंग कोहली गले में तुलसी की माला पहने हुए नजर आए, जबकि अनुष्का शर्मा सफेद रंग के सिंपल सूट में दिखाई दीं.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More