तुमने मेरा काम आसान किया…चेतेश्वर पुजारा के संन्यास पर विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?
चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को सबने सलाम किया है. अब दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी अपने दिल की बात पुजारा के लिए कही है.
टीम इंडिया के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उनके इस बड़े फैसले के बाद अब विराट कोहली ने अपने इस साथी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. विराट कोहली ने पुजारा के संन्यास पर एक बेहद ही खास बात कही. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और पुजारा की फोटो पोस्ट कर लिखा कि तुमने मेरा काम आसान किया. आइए आपको बताते हैं विराट ने पुजारा के लिए क्या लिखा और इसकी वजह क्या है?
पुजारा के लिए ‘विराट’ बात बोल गए कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा के संन्यास के बाद उनके करियर को सलाम किया. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘नंबर 4 पर मेरा काम आसान करने के लिए शुक्रिया पुजारा. तुम्हारा करियर कमाल का रहा. आगे के लिए तुम्हें शुभकामनाएं. भगवान तुम्हारा भला करे.’
VIRAT KOHLI INSTAGRAM STORY FOR CHETESHWAR PUJARA. ❤️



