Zareen Khan: मां के निधन के बाद दर्द और खालीपन में जी रही हैं जरीन खान, हुआ ऐसा हाल, Video

Zareen Khan: मां के निधन के बाद दर्द और खालीपन में जी रही हैं जरीन खान, हुआ ऐसा हाल, Video

Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां का बीते 8 फरवरी को निधन हो गया था. मां के जाने के बाद एक्ट्रेस बहुत दुख में हैं और अब सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना दर्द बयां किया है. अपनी मां की मौत के 10 दिन बाद जरीन खान ने बताया कि वो इन दिनों बहुत दर्द और खालीपन में जी रही हैं.

Zareen Khan Mother Death Post: ‘वीर’ एक्ट्रेस जरीन खान इस वक्त बुरे फेज से गुजर रही हैं. हाल ही में उनका मां परवीन खान का निधन हो गया, जो लंबी बीमारी से जूझ रही थीं. जरीन खान लंबे वक्त से अपनी मां का इलाज करवा रही थीं. जरीन खान की मां का निधन बीते 8 फरवरी को मुंबई में हुआ था. अपनी मां के निधन के 10 दिन बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि इन दिनों वो कितने दुख और खालीपन से गुजर रही हैं.

ज़रीन खान अपनी मां परवीन खान के निधन के 10 दिन बाद भी गम से नहीं उबर पा रही हैं. मां के जाने के कुछ दिन बाद एक्ट्रेस फिर इमोशनल हो गई हैं. शुक्रवार, 17 अप्रैल को जरीन खान ने अपने सोशल मीडिया पर मां परवीन खान की याद में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां को अपना “पहला प्यार” और “सब कुछ” बताया.

जरीन खान ने बयां किया दर्द

जरीन खान ने अपनी मां के साथ बिताए यादगार पलों का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “Iinaa lillh waiinaa iilayh rajiewn. मेरा पहला प्यार, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा बच्चा, मेरी दुनिया, मेरा सब कुछ तुम्हें गए हुए 10 दिन हो गए हैं. मैं दुनिया को पढ़ने के लिए कोई लंबा कैप्शन नहीं लिखने वाली, क्योंकि तुम अच्छी तरह जानते हो कि तुम्हारे बिना मैं इस समय किस दौर से गुजर रही हूं.”

View this post on Instagram

A post shared by Zareen Khan