आज की ताजा खबर Live: MP राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर आज SC में सुनवाई
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप-2026 आज से इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है. सीएम योगी का आज लोकभवन में कार्यक्रम है.
LIVE NEWS & UPDATES
-
MP राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर आज SC में सुनवाई
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. उन्होंने नामांकन को खारिज किए जाने को चुनौती दी है.दूसरी ओर मीनाक्षी का नामांकन खारिज होने के विरोध में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक 24 अकबर रोड में जुटेंगे और वहां से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे. -
समझौते पर हस्ताक्षर करने के समय-स्थान के बारे में खबरें केवल अटकलें: ईरान
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की IRNA समाचार एजेंसी ने बताया कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने गुरुवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ संभावित समझौते पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है और बातचीत में अपनी ‘रेड लाइन्स’ (अहम शर्तों) पर कोई समझौता नहीं करेगा.बघाई ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर करने के समय और स्थान के बारे में खबरें केवल अटकलें हैं और अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि बातचीत के मसौदे का एक बड़ा हिस्सा तो तय हो गया था, लेकिन बातचीत के दौरान अमेरिका बार-बार अपना रुख बदलता रहा.
Reuters reports- “Iran has not yet made a final decision on a possible agreement with the U.S. and will not compromise on its “red lines” in negotiations, Foreign Ministry spokesperson Esmaeil Baghaei said on Thursday, according to Iran’s IRNA news agency.
Baghaei said reports pic.twitter.com/zCoHCGNzoM
— ANI (@ANI) June 11, 2026
-
समझौता के तहत ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, हमने अभी-अभी ईरान के साथ युद्ध को लेकर एक शानदार समझौता किया है और अब बस कागज़ात को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है. अगले कुछ दिनों में यह काम पूरा हो जाना चाहिए. शायद यूरोप में इस पर हस्ताक्षर होंगे. जब तेल की कीमतें कम होती हैं, तो बाकी चीज़ों की कीमतें भी कम हो जाती हैं. सबसे अहम बात यह है कि हमारे पास एक ऐसा समझौता है जिसके तहत ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे. यही तो हमारा मुख्य मकसद था जिसके लिए हमने इतनी मशक्कत की. जल्द ही इस पर हस्ताक्षर होंगे और कागज़ात लगभग तैयार हैं. यह काम बहुत जल्दी हो जाना चाहिए.
#WATCH | US President Donald Trump says, “We just made a great settlement of the war with Iran, and we’re going to be subject to finalization of documents. We should get done over the next few days. We’ll probably have a signing maybe in Europe… when oil comes down, everything pic.twitter.com/ZcBjbKJpSE
— ANI (@ANI) June 11, 2026
-
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश
देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई है. इससे तापमान में गिरावट आई है.
-
मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर आज SC में सुनवाई
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. उन्होंने नामांकन को खारिज किए जाने को चुनौती दी है.
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. उन्होंने नामांकन को खारिज किए जाने को चुनौती दी है. दूसरी ओर मीनाक्षी का नामांकन खारिज होने के विरोध में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक 24 अकबर रोड में जुटेंगे. वहां से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे. ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप-2026 आज से इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है. 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. सीएम योगी का आज लोकभवन में कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा में 12 साल पूरे होने के मौके पर मीडिया से बात करेंगे. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
Published On - Jun 12,2026 12:00 AM IST



