आज की ताजा खबर Live: केरलम में प्रियदर्शिनी योजना शुरू, महिलाओं और ट्रांसजेंडर को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है. होर्मुज को सभी के लिए खोल दिया गया है. वहीं स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम नरेंद्र मोदी इस देश की राजकीय यात्रा पर हैं. ब्रातिस्लावा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने वंदे मातरम गाकर अभिवादन किया.
LIVE NEWS & UPDATES
-
लखनऊः CM आवास पहुंचे 172 किसान
नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ पहुंचे 172 किसान मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गए हैं. जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात होनी है. ये किसान एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान हैं.
-
कोलकाताः अभिषेक बनर्जी आज ED के सामने होंगे पेश
कोलकाता में TMC नेता अभिषेक बनर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में ED के सामने पेश होने के लिए अपने घर से रवाना हो गए.
-
शिवसेना (UBT) कल महाराष्ट्र में करेगी प्रदर्शन
महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) कल पूरे महाराष्ट्र में प्रदर्शन करने जा रही है. सांसदों के साथ बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने कल देर रात जिला प्रमुखों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की. इस दौरान पार्टी ने जिला प्रमुखों की मीटिंग में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में किसानों के हक के लिए विरोध करने का आदेश दिया. उद्धव की शिवसेना की ओर से कल पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. सरकार से कर्ज माफी के बजाय उन्हें पूरा करने की मांग को लेकर पूरे राज्य में जिला कलेक्टर के ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. खासकर मराठवाड़ा में ट्रैक्टर रैली भी निकाली जाएगी.
-
अफ्रीकाः कांगो में इबोला के 782 मामले, 181 मौत
अफ्रीकी देश कांगो में इबोला के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 782 हो गई है और अब तक 181 लोगों की मौत हो चुकी है.
-
हम BJP को रोकने के लिए गठबंधन को तैयारः ओवैसी
अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ने के सवाल पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “हम उत्तर प्रदेश में BJP को सत्ता में लौटने से रोकने के लिए गठबंधन करने को तैयार हैं, बशर्ते गठबंधन में हमें सम्मान और बराबरी का दर्जा मिले.”
-
शांति समझौते से सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के ऐलान के बाद शेयर बाजार में उत्साह दिख रहा है. सेंसेक्स 1,200 अंक उछला तो निफ्टी 24,000 के पार चली गई. सेंसेक्स 1,126.36 अंक या 1.49 प्रतिशत बढ़कर 76,654.31 पर पहुंच गया और निफ्टी 339.25 अंक या 1.44 प्रतिशत बढ़कर 23,962.15 पर आ गई.
-
हरिद्वारः सोमवती अमावस्या पर पहुंचे लाखों श्रद्धालुः SSP
उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के अवसर पर हर की पौड़ी पर पावन स्नान के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. इस अवसर पर हरिद्वार के SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा, “लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर आए हैं. उत्तर भारत से बहुत लोग आए हैं. रात 12 बजे से स्नान शुरू हो गया था. पार्किंग भर चुकी है. SDRF, NDRF की टीम तैनात है. सुरक्षाकर्मी पूरी तरह तैनात हैं. प्रयास रहेगा कि श्रद्धालु अच्छे से स्नान कर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करें.”
-
नोएडाः इंडिगो की फ्लाइट ने किया लैंड
उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ़्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गए हैं. लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ़्लाइट 6E-2278 यहां पहुंची. यह फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी और वहां सुबह 11:05 बजे लैंड करेगी.
#WATCH | Uttar Pradesh | Commercial flight operations kick off at Noida International Airport in Jewar as its first scheduled IndiGo flight 6E-2278 arrives from Lucknow’s Chaudhary Charan Singh International Airport.
The flight will continue on its journey to Bengaluru, pic.twitter.com/1XdU05qZ1i
— ANI (@ANI) June 15, 2026
-
नोएडाः एयरपोर्ट से थोड़ी देर में पहली उड़ान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह 8:30 से पहली फ्लाइट लखनऊ और फिर बेंगलुरु के लिए उड़ने को तैयार है. लखनऊ से पहले फ्लाइट यहां पर 8:05 पर लैंड कर चुकी है. केंद्रीय नागरिक एवं विमानन मंत्री राम मोहन नायडू यहां पर आए हुए हैं.
-
UP: उन्नाव में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में संत बाबा मिलन दास की हत्या के मामले में 1 लाख का इनामिया फरार अभियुक्त इज़राइल का पुलिस और SOG टीम के साथ मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया.
-
MP: कटनी में ट्रक-बस में टक्कर, 3 की मौत
मध्य प्रदेश में कटनी के कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा, “एक हाइवा ट्रक और बस के बीच टक्कर हुई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है. मृतकों के परिवारों को सरकारी नियमों और कानूनों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.”
-
ईरान-अमेरिका समझौते की घोषणा के बाद कच्चे तेल कीमतों में बड़ी गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. ट्रंप द्वारा ईरान के साथ समझौता पूरा होने का दावा किए जाने के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी, जिसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दिया.रविवार को वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 3.9 प्रतिशत गिरकर 84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) में 4.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत लगभग 81 डॉलर प्रति बैरल रह गई.
-
ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में यूएफसी फाइट नाइट आयोजित
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 80वें जन्मदिन के अवसर पर व्हाइट हाउस के साउथ लॉन एक ऐतिहासिक फाइट नाइट का आयोजन किया गया, जहां एक मुख्य कार्यक्रम में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के लड़ाके अष्टकोणीय आकार वाले पिंजरे में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देंगे.
-
महाराष्ट्र में कुएं में गिरा पिकअप, 8 लोगों की मौत, 3 सुरक्षित
महाराष्ट्र के पंढरपुर-म्हसवड रूट पर तंदुलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप गाड़ी के सड़क किनारे बने कुएं में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. तीन लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है: सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी
Maharashtra | Atleast eight people lost their lives after a pickup vehicle plunged into a roadside well near Tandulwadi village (on the Pandharpur-Mhaswad route). Three were rescued and have been admitted to the hospital: Solapur Superintendent of Police Atul Kulkarni
— ANI (@ANI) June 14, 2026
-
ईरान के साथ हुआ समझौता: ट्रंप
ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ समझौता हो गया है और उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने की मंज़ूरी दे दी है.
On Truth Social, US President Donald Trump posts, “The Deal with the Islamic Republic of Iran is now complete. Congratulations to all! I hereby fully authorize the toll free opening of the Strait of Hormuz, and, simultaneously herewith, authorize the immediate removal of the pic.twitter.com/fPLg91aBTy
— ANI (@ANI) June 14, 2026
-
स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर देती है. राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ सार्थक बैठकों की उम्मीद है.
Prime Minister Narendra Modi reaches Bratislava, Slovakia.
“This visit provides an opportunity to deepen India-Slovakia relations and explore new avenues of cooperation. Looking forward to productive meetings with President Pellegrini and Prime Minister Fico” tweeted PM pic.twitter.com/n68vlXAYwi
— ANI (@ANI) June 14, 2026
#WATCH | Slovakia | Prime Minister Narendra Modi given a traditional welcome with bread and salt upon his arrival in Bratislava.
In Slovak culture, the traditional welcome with bread and salt is a symbol of hospitality, respect, and goodwill. Guests, especially honoured visitors pic.twitter.com/aYYwxtW5xi
— ANI (@ANI) June 14, 2026
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi witnesses a spiritual performance by the Slovakian musical group, Mahadeva Kirtan Projekt, as he arrives at a hotel in Bratislava, Slovakia
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/E9mfgRwEqK
— ANI (@ANI) June 14, 2026
#WATCH | Members of the Indian diaspora in Bratislava enthusiastically await the arrival of Prime Minister Narendra Modi in Slovakia.
At the invitation of the Prime Minister of the Slovak Republic, Robert Fico, Prime Minister Narendra Modi is paying a State Visit to the Slovak pic.twitter.com/wJvTL2jegP
— ANI (@ANI) June 14, 2026
#WATCH | Bratislava, Slovakia | Prime Minister Narendra Modi witnesses a traditional Slovak dance performance by a famous childrens folk ensemble called Kopaniciarik from the Myjava region of Slovakia.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/NlJVham7f4
— ANI (@ANI) June 14, 2026
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi received a warm welcome with a rendition of “Vande Mataram” by the Lucnica Ensemble at a hotel in Bratislava, Slovakia.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/vqbDCMf8Su
— ANI (@ANI) June 14, 2026
#WATCH | Slovakia | Prime Minister Narendra Modi greeted members of the Indian Diaspora as he received a grand welcome from them when he arrived at a hotel in Bratislava
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/4cSEzSXXvQ
— ANI (@ANI) June 14, 2026
-
राजौरी के नौशेरा डिवीजन में कटेहडा वन क्षेत्र के जंगल में लगी भीषण आग
जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले के नौशेरा डिवीज़न में कटेहडा वन क्षेत्र में जंगल की भीषण आग लग गई है. वन विभाग के अधिकारी और वन सुरक्षा बल (FPF) के जवान आग पर काबू पाने और इसे आस-पास के वन क्षेत्रों में फैलने से रोकने के काम में जुटे हैं.
#WATCH | J&K | A massive forest fire has broken out in the Katehda forest area in Nowshera division of Rajouri district, Jammu and Kashmir. Forest Department officials and personnel of the Forest Protection Force (FPF) are on the job to control the blaze and prevent it from pic.twitter.com/QLyAHUi57I
— ANI (@ANI) June 14, 2026
-
अजमेर के मखूपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग
राजस्थान के अजमेर के मखूपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लग गई है. आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं.
#WATCH | Ajmer, Rajasthan | Fire Officer Gaurav Tanwar says, “…We are trying to bring the fire under control. Fire tenders are engaged in extinguishing the fire.” https://t.co/g2C9korUtr pic.twitter.com/uYZ9nMPMgi
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 14, 2026
-
अमेरिकी पॉप सिंगर ओलिवर ट्री की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आज हवा में दो हेलीकॉप्टरों की भीषण टक्कर के कारण हुई थी. इस घटना में अमेरिकी पॉप सिंगर 32 वर्षीय ओलिवर ट्री की मौत हो गई. ये दुर्घटना उस समय हुई जब वे अन्य यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ यात्रा कर रहे थे.
-
पीएम मोदी आज स्लोवाकिया के दौरे पर रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा के लिए नीस से रवाना हुए. 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा के लिए नीस से रवाना हुए. 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से वाणिज्यिक उड़ानें आज से शुरू हो रही हैं. उद्घाटन उड़ान के तौर पर लखनऊ से पहली यात्री फ्लाइट सुबह 07:05 बजे जेवर में लैंड करेगी. नियमित उड़ानें भी इसी दिन से शुरू हो रही हैं, जिसमें बेंगलुरु और मुंबई जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. नई दिल्ली में आज से तीन दिवसीय भारत अंतरिक्ष कांग्रेस (India Space Congress – ISC 2026) का शानदार शुभारंभ हो रहा है. यह कार्यक्रम आज से 17 जून 2026 तक चलेगा. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज विशेष विमान से 172 स्थानीय किसान लखनऊ जाएंगे. ये किसान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. इन किसानों ने ही एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दी थी. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
Published On - Jun 15,2026 12:00 AM IST



